यूपी में घने कोहरे का 47 जिलों में अलर्ट, बाकी में बूंदाबांदी के संकेत

डिजिटल डेस्क : यूपी में घने कोहरे का 47 जिलों में अलर्ट, बाकी में बूंदाबांदी के संकेत। यूपी में मौसम फिर एक बार करवट लेने जा रहा है। यूपी के 47 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया जबकि बाकी जिलों में बूंदाबांदी के संकेत दिए है। यूपी के मौसमी मिजाज के प्रभाव का असर बिहार में दिखने की संभावना जताई गई है।

बुधवार की सुबह जारी मौसम विभाग के बुलेटिन की मानें तो  15 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ गरज चमकने और ओले गिरने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

फिर से मौसमी मिजाज के परिवर्तन के कारण को जानिए…

यूपी-बिहार समेत समेत पूरे उत्तर भारत में फिर से मौसमी मिजाज में आए परिवर्तन की भारतीय मौसम विभाग ने वजह भी बताई है। कहा है कि यह मौसमी परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है। इस विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट और हवाओं की दिशा में बदलाव हो सकता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडल में चक्रवाती संचार के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके प्रभाव से 15 से 17 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

15 और 16 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भी वर्षा हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में 18 जनवरी से फिर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है और इसके असर से इस क्षेत्र में 18-20 जनवरी तक छिटपुट वर्षा और हिमपात होने की संभावना है।

उत्तर भारत में कडाके की ठंड में अलाव ही सहारा।
उत्तर भारत में कडाके की ठंड में अलाव ही सहारा।

यूपी के 17 जिलों में बारिश का अनुमान, बिहार में दिखेगा बदले मौसमी मिजाज का असर

भारतीय मौसम विभाग की मानें तो यूपी यानी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। 15 जनवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस अवधि में प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।

…बुधवार को बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर और आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।

बिहार की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पश्चिमी बिहार के जिलों में तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बीते दिन बिहार में कोहरे का असर हवाई उड़ानों और ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा। दरभंगा एयरपोर्ट से सभी 12 फ्लाइटें रद्द कर दी गईं, जबकि पटना एयरपोर्ट पर दृश्यता में कमी के कारण दिल्ली से आने वाले तीन विमान कोलकाता डायवर्ट कर दिए गए। दो विमानों का परिचालन रद रहा।

यूपी समेत उत्तर भारत में घने कोहरे का नजारा।
यूपी समेत उत्तर भारत में घने कोहरे का नजारा।

मौसम विभाग ने यूपी के इन जिलों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के लिए जारी किया अलर्ट…

मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा और बलरामपुर जिले में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही श्रवस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाने के आसार जताए गए हैं।

इसी क्रम में  बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़ और सोनभद्र में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी है। …इसके साथ ही मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ और मऊ जिले में घना कोहरा छाने की संभावना है।

घने कोहरे के आगोश में यूपी के अधिकांश जिले।
घने कोहरे के आगोश में यूपी के अधिकांश जिले।

साथ ही बलिया, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी है।

..अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाने की संभावना है। बता दें कि 16 जनवरी को भी मौसम इसी तरह रहने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। फिर उसके बाद 17 से 20 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है।

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img