कुंभ स्नान के दौरान दुर्घटना में ओरमांझी के डाककर्मी की मौत, मकर संक्रांति पर्व नहीं मनाया

रांची: कुंभ स्नान करने गए ओरमांझी प्रखंड के तापे बागीटोली निवासी 62 वर्षीय डाककर्मी रामदेव महतो की दुखद मृत्यु हो गई। 11 जनवरी को 54 श्रद्धालुओं के समूह के साथ रामदेव महतो कुंभ स्नान करने प्रयागराज गए थे। वहां अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन करने के बाद वे फाफामऊ से प्रयागराज जाने के लिए बस में सवार हो रहे थे। इस दौरान रामदेव महतो गिर पड़े और एक अज्ञात बस ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद साथी श्रद्धालुओं ने स्थानीय प्रशासन की मदद से उन्हें अस्पताल पहुँचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतक के परिवार और गांववासियों ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया। उपमुखिया नरेश यादव और मृतक के बेटे सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उनकी यात्रा के दौरान किसी ने भी कुंभ स्नान नहीं किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर वे वापस लौट रहे हैं। बुधवार की सुबह चार बजे शव के गांव पहुंचने की संभावना है।

गांव में इस घटना के बाद मकर संक्रांति का पर्व भी नहीं मनाया गया। कई लोग मृतक के घर पहुंचे और परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया।

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...