राजनेता और पत्रकारों के मैत्री मैच में डुब गए 42 लाख, भाजपा ने की जांच की मांग

Ranchi– रांची में राजनेताओं और पत्रकारों द्वारा मात्र दो दिनों के मैत्री क्रिकेट मैच में करीबन 42 लाख रुपये के घपले की बात सामने आने से झारखंड की राजनीतिक में भूचाल आ गया है. भाजपा प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव ने कहा है कि हेमंत सरकार एक ओर  फंड का रोना रोती है और दूसरी ओर कैनवास बॉल वाले  मैत्री क्रिकेट मैच में 30 लाख रुपयों का किट बांटती है. 2 दिन के इस मैत्री मैच में कुल 3 टीमें ने हिस्सा लिया, जबकि किट बांटा गया 1001.

भाजपा ने बताया फिजूलखर्ची, की जांच की मांग 

बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दो मैत्री क्रिकेट मैचों के आयोजन पर 42 लाख की राशि खर्च करने को सरकार की फिजूल खर्ची करार देते हुए पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की.

vlcsnap 2021 12 09 17h03m53s598 22Scope News

यहां बता दें कि सीएम एकादश बनाम विधानसभा अध्यक्ष एकादश और सीएम एकादश बनाम पत्रकार एकादश के बीच मैत्री मैच खेला गया था. पहला मैच 11 मार्च 2021 को सीएम एकादश बनाम विधानसभा अध्यक्ष एकादश के बीच हुआ था. इस मैच के आयोजन में लगभग 30 लाख रुपये की राशि खर्च किए जाने की बात की जा रही है. जबकि दूसरा मैच 22 मार्च को सीएम एकादश बनाम पत्रकार एकादश के बीच हुआ. इसके आयोजन पर भी लगभग 12 लाख रुपये खर्च किए जाने का आरोप है. इस प्रकार इन दोनों मैचों के आयोजन पर कुल 42 लाख रुपये खर्च किए जाने का दावा किया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार खेल विभाग ने इस बिल को कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा है.

इरफान अंसारी ने किया पलटवार, पूर्व की सरकार खा गई 65 लाख का चॉकलेट  

vlcsnap 2021 12 09 17h03m42s833 22Scope News

भाजपा के इस आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भाजपा के शासन काल को याद दिलवाते हुए कहा कि भाजपा को इस तरह की हल्की बयानबाजी से परहेज करनी चाहिए. क्रिकेट जैसे खेल पर पैसा खर्च होना गर्व की बात है. पूर्व की इरफान अंसारी  ने कहा कि भाजपा सरकार तो ₹6500000 का चॉकलेट खा गई. क्रिकेट और महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड को नई पहचान दी है, ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। 35 लाख रुपया क्या अगर सरकार खेलों पर करोड़ों रुपये भी खर्च करती है तो यह गर्व की बात होगी.

क्रिकेट सहित अन्य खेलों को आगे बढ़ाने के प्रयास से भाजपा में बौखलाहट है- इरफान अंसारी

क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेलों को सरकार आगे बढ़ा रही है। खिलाड़ियों को सम्मान और नौकरी मिलने से भाजपा में बौखलाहट है।हेमन्त सरकार झारखंडी को रोजगार और नौकरी दे रही है जिससे भाजपा पचा नहीं पा रही है. इस आरोप के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को माफी मांगना चाहिए. इस तरह की हल्की बयानबाजी से खिलाड़ियों और युवाओं में गलत संदेश जाएगा और उनका मनोबल गिरेगा. इसे कभी माफ नहीं किया जा सकता. हेमंत सरकार से खिलाड़ियों में उम्मीद बंधी है. खासकर महिला खिलाड़ियों में नया ऊर्जा का संचार हुआ है. भाजपा की सोच आदिवासी और खिलाड़ी विरोधी है. भाजपा ने कभी खिलाड़ियों को सम्मान नहीं दिया.  हेमंत सोरेन द्वारा खिलाड़ियों को किए जा रहा सम्मान से जनता में खुशी की लहर है.

रिपोर्ट- मदन

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...