Advertisment

कोरोना के तीसरी लहर की आशंका देखते हुए 4 लाख स्वास्थ्य सेवक तैयार करेगी भाजपा

रांचीः भारतीय जनता पार्टी कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पूरे भारत के दो लाख गांवों में 04 लाख स्वास्थ्य सेवक तैयार करेगी।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के झारखंड प्रभारी  लाल सिंह आर्य ने कहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिशानिर्देश पर हर संभव लोगों तक मदद पहुंचाने की तैयारियां की जा रही है। हमारा लक्ष्य दो लाख गांवों में 04 लाख स्वास्थ्य सेवक तैयार करने की है। प्रदेश स्तर, जिला स्तर और मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। एक एप्प भी तैयार किया जा रहा है, जिससे कि डाक्टर, एम्बुलेंस आदि की जानकारी तुरंत मिल सके और सही समय पर जरुरतमंद तक सेवा पहुंयायी जा सके।

राज्य सरकार की हालत ‘नाच न जाने आँगन टेढ़ा’ जैसी हो गई है

झारखंड में भी इसकी तैयारियां की जा रही है। हमारी कोशिश झारखंड में 65 हजार स्वयंसेवक तैयार करने की है।

वहीं राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार ‘नाचे न जाने अंगनवा टेढ़’ की कहावत को चरितार्थ कर रही है। राज्य सरकार अपने स्तर से कुछ करती नजर नहीं आती, सिर्फ केन्द्र सरकार पर आरोप लगाती है, जबकि कांग्रेस सिर्फ दुष्प्रचार में लगी रहती है।

रिपोर्टः- मदन

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...