Advertisment

चारा घोटाले मामले में सीबीआई कोर्ट में हुई सुनवाई

Patna- चारा घोटाला मामले की सुनवाई सीबीआई कोर्ट में हुई. कोर्ट में लालू प्रसाद के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने कहा कि यह आरोप गलत है कि मामले की जानकारी रहने के बावजूद लालू प्रसाद ने विजिलेंस जांच पर रोक लगाई गई. अधिवक्ता प्रभात कुमार ने इससे संबंधित दस्तावेज कोर्ट में पेश करते हुए कहा कि अवैध निकासी की जानकारी मिलने पर लालू प्रसाद ने ही विजिलेंस जांच का निर्देश दिया.

लेकिन विजिलेंस के तत्कालीन डीजी डीएन सहाय ने कहा कि इस मामले की जांच विधानसभा की लोक लेखा समिति द्वारा की जा रही है, इस हालत में पीएसी जांच के बाद ही कार्रवाई करना बेहतर होगा. बावजूद इसके सीबीआइ ने विजिलेंस के तत्कालीन डीजी डीएन सहाय को गवाह नहीं बनाया.

बता दें कि डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड रुपये की अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद सहित 112 लोगों पर मुकदमे चल रहा है.

Misir Besra arrested: 1 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार,...

Misir Besra arrested: झारखंड पुलिस को नक्सल-विरोधी अभियानों में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने धनबाद ज़िले से शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा को...

Voter List SIR 2026: आज जमा करें Enumeration Form, नहीं तो...

झारखंड में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। फॉर्म जमा नहीं करने वालों...

RTE Admission 2026: रांची में निजी स्कूलों की 50 फीसदी से...

रांची में आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 1147 आरक्षित सीटों में से 592 अब भी खाली हैं। दूसरे चरण के लिए आवेदन 2...