दारोगा जी की ही Bike ले उड़े चोर, खोज में जुटी पुलिस

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले अधिकारी ही बदमाशों का शिकार हो गए। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में चोरों ने एक दारोगा की बाइक चोरी कर ली। चोरों ने पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना में पदस्थापित दारोगा विश्वजीत पंडित की मोटरसाइकिल की चोरी कर ली।

स्थानीय लोगों ने कहा कि जिले में बाइक की बढती चोरी की घटनाओं को लेकर एसपी ने हाल ही में लोगों से अपील की थी कि मोटरसाइकिल की चोरी होने से बचने के लिए अपनी अपनी मोटरसाइकिल को अच्छे से लॉक करें, और शॉकर लॉक का भी उपयोग करें। लोगों का कहना है कि एसपी की बात को चोरों ने दिल पर ले लिया और पुलिस को ही चुनौती दे डाली।

बताया जा रहा है कि दारोगा जी सुगौली थाना चौक पर अपनी बाइक खड़ी कर कुछ सामान खरीदने गए इसी दौरान चोरों ने उनकी बाइक उड़ा दी। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी बाइक का कोई पता नहीं चला। मामले में सुगौली थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज को खंगाला जा रहा है। जल्दी ही चोरों को दबोच लिया जायेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    खगड़िया में बनेगा ‘Medical College and Hospital’, सीएम ने कई पुल निर्माण की भी की घोषणा

Bike Bike Bike

Bike </span

Bihar Udyami Yojana: 2 लाख रुपये की सहायता से राधा ने...

Bihar Udyami Yojana: बिहार में युवा अब सरकारी योजनाओं की मदद से अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे...

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...