Advertisment

‘Hello, 20 करोड़ दो नहीं तो….’, तेजस्वी के करीबी राज्यसभा सांसद को आया फोन और…

पटना: इन दिनों बिहार में नेता और मंत्री को धमकी देने का सिलिसला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले पूर्णिया के सांसद पप्पू याव, फिर बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सिंह और अब राजद नेता तेजस्वी यादव के खास करीबी और राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव से बदमाशों ने रंगदारी की मांग की है। बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने के एवज में परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है। मामले में सांसद संजय यादव ने सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा कर जांच की मांग की है।

राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव ने बताया कि शनिवार की शाम करीब पौने चार बजे के करीब वे राबड़ी आवास में थे तभी अमेरिका के नंबर से उनके सहयोगी के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि संजय यादव से बात करवाओ। मेरे फोन लेते ही फोन करने वाले ने कहा कि मैं गैंगस्टर हूं और भारत के जेलों में भी हमारे आदमी हैं। मुझे तुम्हारे आवागमन समेत तुम्हारे परिवार की भी जानकारी है। अगर तुम सबकी सलामती चाहते हो तो मुझे 20 करोड़ रूपये दो नहीं तो मैं अपहरण करवा कर हत्या करवा दूंगा।

उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले ने एक बार और फोन किया था जो उठाया नहीं जा सका था और जब उसका फोन उठाया गया तो करीब दस मिनट तक बात हुई और उसने 20 करोड़ रूपये नहीं देने पर अपहरण कर जान मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले ने तीसरी बार भी फोन किया और जब मैंने उसे बताया कि मैं राज्यसभा सांसद हूं तो उसने कहा कि मुझे पता है। अगर तुम प्रधानमंत्री भी हो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। राज्यसभा सांसद को धमकी दिए जाने की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   CM शामिल हुए राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में, महाराणा प्रताप को किया नमन

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Hello Hello Hello Hello Hello

Hello

Highlights

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...