हेमंत सरकार में आदिवासियों का हो रहा है अपमान -बाबूलाल मरांडी

Ranchi– पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि हेमंत सरकार से आदिवासी समुदाय को बहुत उम्मीदें थी, लेकिन निराशा हाथ लगी. हेमंत सरकार में आदिवासियों को लगातार अपमानित किया जा रहा है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अधिकारी बेलगाम हो गए है, पूरी तरह मनमानी करने में जुटे है. रुपा तिर्की मामले में कोर्ट के आदेश के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. डीएसपी और विधायक प्रतिनिधि को लेकर परिजनों में नाराजगी है. प्रमोद मिश्रा का तो एक ऑडियो क्लिप भी जारी किया गया था. जिसमें एक मृत आदिवासी बच्चे के बारे में अत्यन्त अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है. इससे पुलिस अधिकारियों की आदिवासियों के प्रति मानसिकता का पता चलता है. डीएसपी प्रमोद मिश्रा की इस अपमानजनक टिप्पणी से आहत होकर रुपा तिर्की की मां एसटी/एसी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाने गई थी, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई. अंत में थक-हारकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा.

बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए अधिकारी प्रमोद मिश्रा के विरुद्ध  प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की.

इस मौक पर बाबूलाल मरांडी ने देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री का भी मामला उठाया और कहा कि चुनाव आयोग द्वारा देवघर डीसी के विरुद्द एक्शन लिया है. लेकिन, अब तक उस अधिकारी को नहीं हटाया गया.

रिपोर्ट-मदन

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...