जेईई मेन 2025: रांची में 22 जनवरी से होगी परीक्षा, केंद्रों के पास निषेधाज्ञा लागू

रांची: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित जेईई मेन 2025 की परीक्षा 22 जनवरी से शुरू होगी। यह परीक्षा 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को भी दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और कदाचारमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

केंद्रों के पास निषेधाज्ञा लागू

अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रांची ने बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत केंद्रों के 300 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की है, जो 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी को सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रभावी रहेगी।

निषेधाज्ञा के तहत ये गतिविधियां रहेंगी प्रतिबंधित:

  1. पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्यक्रम और शवयात्रा को छोड़कर)।
  2. ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग।
  3. परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर की परिधि में साइबर कैफे, फोटोकॉपी और प्रिंटिंग की दुकानें बंद रखना।
  4. किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, राइफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना।
  5. हरवे-हथियार जैसे लाठी, तीर-धनुष, गड़ासा आदि का प्रयोग।
  6. किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन।

परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों और असामाजिक तत्वों द्वारा भीड़ लगाने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाए गए हैं। परीक्षा के दौरान हजारों विद्यार्थी इन केंद्रों पर उपस्थित होंगे।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img