क्या बदले की भेंट चढ़ गई 7 बीघे में लगी टमाटर की फसल ?

रोहतास : सासाराम के धनकाढ़ा प्रखंड में बदला लेने का अनोखा मामला सामने आया है. कुछ लोगों पर जहरीला पदार्थ छिड़क कर करीब सात बीघा में लगी टमाटर की फ़सल को नष्ट करने का आरोप लगा है. हालांकि किसी ने किसी को ऐसा करते देखा नहीं है लेकिन पीड़ित किसानों को अंदेशा है कि बदले की भावना से ये काम किया गया है. किसानों का कहना है कि छठ पूजा के दौरान गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था और उसी विवाद का बदला लेने के लिए ये काम किया गया है. उनका कहना है कि फसल को नष्ट करने के लिए जहरीले पाउडर का छिड़काव किया गया है. टमाटर के खेत के आसपास लगी दूसरी फसलों को भी नुकसान पहुंचाया गया है.

sasaram 22 22Scope News

फसल बर्बाद होने से धनजी राम सहित आधा दर्जन किसान इससे बुरी तरह प्रभावित हुए है. उनका कहना है कि उन्हें करीब 26 लाख का नुकसान हुआ है. पीड़ित किसानों का कहना है कि सात बीघे टमाटर के फ़सल के नुकसान होने से किसानों की आर्थिक स्थिति ख़राब हो गई है और वो लाखों रूपये के कर्ज तले दब गए है. इस मामले में मुफस्सिल थाना सासाराम में 3 दिसम्बर को शिकायत की गई, लेकिन पुलिस की ओर से अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

रिपोर्ट : दयानंद तिवारी

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...