गणतंत्र दिवस पर घुसपैठ का प्रयास, कच्छ में बीएसएफ ने पाकिस्तानी को पकड़ा

Desk. आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस उत्सव के बीच बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध गतिविधियों में गुजरात की कच्छ सीमा से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा है। हालांकि, शुरुआती जांच में उसके पास से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिला और उसके बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

बीएसएफ ने पाकिस्तानी को पकड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएसएफ के जवानों ने रविवार तड़के कच्छ में सीमा बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधियों दिखा। जवानों ने आसपास के इलाके की तलाशी ली, जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया। उसकी पहचान पड़ोसी देश के सिंध प्रांत के बादिन जिले के निवासी खावर के रूप में हुई है।

बता दें कि, मछली पकड़ने की आड़ में कच्छ की समुद्री सीमा से मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य गतिविधियां पहले ही सामने आ चुकी हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां ​​भी ऐसी नापाक गतिविधियों को विफल करने के लिए लगातार तत्पर रहती हैं। बीएसएफ ने भी इस इलाके में सघन गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।

दो सप्ताह पहले भी एक पकड़ाया था

बता दें कि, लगभग दो सप्ताह पहले बीएसएफ द्वारा इसी तरह कच्छ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हरामी नाला के उत्तर में एक क्षेत्र से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते समय एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा था।

Umesh Vikram Kumar Silver Medal: विश्व मंच पर चमके जमशेदपुर के...

Umesh Vikram Kumar Silver Medal, जमशेदपुर: टोक्यो के टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिम्नेजियम में आयोजित हुलिक दाइहात्सु जापान पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रभावशाली प्रदर्शन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...