Dhanbad : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) जिला कार्यालय सिंदरी में जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव के नेतृत्व में एवं धनबाद जिला सदस्यता प्रभारी ज्ञानेश्वर यादव जी और संतोष यादव के उपस्थिति में सदस्यता अभियान रूप से चलाया गया।

Dhanbad : फूलमाला पहनाकर किया गया भव्य स्वागत
सर्वप्रथम धनबाद जिला सदस्यता प्रभारी ज्ञानेश्वर यादव जी और संतोष यादव जी को राष्ट्रीय जनता दल के धनबाद जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने फूलमाला पहनाकर भव्य रूप से स्वागत किया।
तत्पश्चात सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई सैकड़ो लोगों ने राजद का सदस्य बना। इस कार्यक्रम में धनबाद जिला प्रदेश के पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी महानगर के पदाधिकारी प्रखंड के पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।



















