चोरी की बाइक और हथियार के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार

सीवान : बिहार में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर बिहार पुलिस वरीय अधिकारी के आदेश अनुसार अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही है। जहां बुधवार के दिन दरौंदा थाने की पुलिस ने हथियार और बाइक के साथ छह अपराधियों को लूट की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी छोटन कुमार से बात किया गया तो बताया कि बुधवार के दिन छह अपराधी कोई बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे। गस्ती कर रही दरौंदा थाने की पुलिस को अपराधी देख अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक निजी अस्पताल से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक अस्पताल से बाइक और हथियार के साथ सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने बताया कि इस मामले में निजी अस्पताल एवं अज्ञात छह लोगों पर प्राथमिक दर्जी कर सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं सीवान एसपी अमितेश कुमार ने सभी थानेदार को सख्त निर्देश दिया था कि अपने-अपने क्षेत्र में लगातार ग्रस्त करें और चेकिंग अभियान चलते रहे। एसपी के इस पहल से सीवान के लोगों में काफी खुशी महसूस हो रही है। अब देखना होगा कि क्या सीवान में लूट और छिनतई जैसी घटनाओं पर पुलिस लगाम लगा पाती है या नहीं।

यह भी पढ़े : सीवान पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

यह भी देखें :

कुमार रवि की रिपोर्ट

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...