मछरियावां ज्वेलर्स में लगी आग, लाखों का नुकसान

पटना : फतुहा स्टेशन रोड स्थित मछरियावां ज्वेलर्स में मंगलवार की अहले सुबह आग लगने से लाखों की सम्पति जलकर नष्ट हो गई. ज्वेलर्स दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. आग इतना भयावह था कि आसपास के दुकानों को चपेट में लेने लगा. आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के दुकानदार दौड़कर पहुंचे. पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पूरी तरह से दुकान में फैल गयी. स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना फतुहा पुलिस को दी. फतुहा थाना के एसआई उमाशंकर सिंह दल-बल के साथ मौके पर अग्निशमन की टीम ने घंटो मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया. घटना को गम्भीरता को देखते हुए फतुहा एसडीपीयो राजेश कुमार मांझी भी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. दुकान में आग लगने का कारणों का पता नही चल पाया है. दुकानदार मालिक और ग्रामीणों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि बिजली के शॉट सर्किट और रात में दुकान के सामने कम्युनिटी हॉल में हो रहे शादी में देर रात तक पटाखे छोड़े गए थे उसी की चिंगारी से दुकान में आग लगी हो. पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है. इस आगलगी में लगभग पांच लाख की सम्पति के नुकसान होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

चलती कार में लगी आग, कार में बैठे लोगों ने कूदकर बचाई जान

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...