Advertisment

Motihari में देर रात छापेमारी के लिए पहुंची GST की टीम, व्यवसायी के कई ठिकानों पर छापेमारी

पूर्वी चंपारण: इन दिनों मोतिहारी में टैक्स चोरी के मामले में कई व्यवसायी इनकम टैक्स और राज्य जीएसटी के निशाने पर हैं। एक बार फिर राज्य जीएसटी की विशेष टीम ने मोतिहारी के दो बड़े व्यवसायी के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार राज्य जीएसटी टीम को जानकारी मिली थी कि मोतिहारी के व्यवसायी रामभुवन राम के प्रतिष्ठानों में टैक्स का हेरफेर किया जाता है।

मामले की पुष्टि के बाद टीम अचानक शनिवार की देर रात व्यवसायी के कार शोरूम समेत रिसोर्ट पर छापेमारी करने पहुंची। जीएसटी की टीम व्यवसायी के शोरूम के रक्सौल, बेतिया, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर स्थित अन्य इकाइयों पर भी छापेमारी करने पहुंची।

टीम की जांच में प्रथमद्रष्टया करोड़ों रूपये के हेरफेर के साक्ष्य बरामद हुए हैं। फिलहाल टीम मौके पर कागजातों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि व्यवसायी के रिसोर्ट और शोरूम में सिर्फ इनपुट टैक्स लिया जा रहा है जबकि टैक्स का भुगतान ये लोग नहीं कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    छत्तीसगढ़ में Cryptic Crossword कार्यशाला एवं प्रतियोगिता आयोजित

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Motihari Motihari

Motihari </span

Manish Jaiswal Rudrabhishek Hazaribagh: सावन की तृतीय सोमवारी पर सांसद मनीष...

Manish Jaiswal Rudrabhishek Hazaribagh: सावन माह की तृतीय सोमवारी के अवसर पर विशेश्वर दयाल जायसवाल पथ स्थित सांसद आवास में धार्मिक और भक्तिमय माहौल...

Congress Sangathan Srijan Abhiyan Mandar: मांडर में कांग्रेस की बड़ी बैठक,...

Congress Sangathan Srijan Abhiyan Mandar: ब्राम्बे स्थित तिग्गा कॉम्प्लेक्स में सोमवार को कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत लोहरदगा लोकसभा स्तरीय...

AHA Fashion Store Ranchi: रांची की महिलाओं के लिए बड़ी खबर!...

AHA Fashion Store Ranchi: शहर के मोरहाबादी अंतु चौक में AHA Fashion Store का भव्य उद्घाटन किया गया। रांची की मेयर रोशनी खलखो ने...