Commercial Advertisment

दिल्ली में 9 बजे तक 8.10 फीसदी पड़े वोट

डिजिटल डेस्क : Delhi में 9 बजे तक 8.10 फीसदी पड़े वोट। Delhi विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान जारी है। कुल 13,766 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह 9 बजे तक दिल्ली जारी वोटिंग के मिले आंकड़े के मुताबिक, कुल 8.10 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए सुबह से ही उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 9 बजे तक 8.10 फीसदी मतदान हुआ जिसमें एआईएमआईएम उम्मीदवार ताहिर हुसैन की सीट मुस्तफाबाद पर 12.43 फीसदी मतदान हुआ है।

प्राप्त ब्योरे के मुताबिक,  सेंट्रल दिल्ली में 6.7 %, पूर्वी दिल्ली में 8.1 %, नई दिल्ली में 6.51 %,  उत्तर दिल्ली में 7.12 %, उत्तर पूर्वी दिल्ली में 10.70 %,  उत्तर पश्चिमी दिल्ली में 7.66 %, शाहदरा में 8.92 %, दक्षिण दिल्ली में 8.43 %,  दक्षिण पूर्वी दिल्ली में 8.36 %,  दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में 9.34 % और पश्चिमी दिल्ली में  6.76 % वोटिंग हो चुकी है।

राष्ट्रपति, उपराज्यपाल और CM आतिशी ने किया मतदान…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अपनी पत्नी के साथ आर एन मार्ग स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल मतदान केंद्र पर मतदान किया।

इसी क्रम में दिल्ली की CM और कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी ने कालकाजी के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कामराज लेन स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू ने Delhi विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, ‘पूरी तैयारी है। सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। हर व्यक्ति बहुत खुश है। मैं यही अपील करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान देने अवश्य आएं।’

दिल्ली में बुधवार को वोटिंग करते विदेश मंत्री एस. जयशंकर
दिल्ली में बुधवार को वोटिंग करते विदेश मंत्री एस. जयशंकर

विदेश मंत्री, राहुल गांधी समेत सियासी दिग्गजों ने डाले वोट…

Delhi में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान बुधवार सुबह केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपनी पत्नी लक्ष्मी पुरी के साथ शांति निकेतन स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में वोट डाला।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज, तुगलक क्रिसेंट में स्थापित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। विदेश मंत्री ने कहा, ‘मैं शुरुआती दौर में मतदान करने वालों में से एक रहा हूं. मुझे लगता है कि जनता बदलाव के मूड में है।’

दिल्ली में वोट डालने पहुंचे राहुल
दिल्ली में वोट डालने पहुंचे राहुल

Delhi में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं और वोटर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इसी क्रम में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी Delhi चुनाव 2025 के लिए अपना वोट डालने के बाद निर्माण भवन से निकले।

Delhi विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोट डालने के बाद कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने स्याही लगी उंगली दिखाई। दिल्ली की सीएम आतिशी कालकाजी सीट से आप की उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने इस सीट से अपने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मैदान में उतारा है।

आप नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के लेडी इरविन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया ने भी यहीं मतदान किया।

दिल्ली में वोटिंग के लिए बूथों पर लगी कतार।
दिल्ली में वोटिंग के लिए बूथों पर लगी कतार।

Delhi विधानसभा चुनाव की वोटिंग के दौरान सियासी बयानबाजी का दौर…

Delhi विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बुधवार की सुबह से जारी वोटिंग के क्रम में सियासी बयानबाजी का दौर भी जारी है। Delhi की मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्वीट कर कहा, ‘Delhi का आज का चुनाव सिर्फ एक चुनाव नहीं है, धर्म युद्ध है। यह अच्छाई और बुराई की लड़ाई है। यह काम और गुंडागर्दी की लड़ाई है।

…मेरी सभी Delhi वासियों से अपील है कि अपना वोट डालें। काम के लिए वोट डालें, अच्छाई के लिए वोट डालें। सत्य की विजय होगी।’

आप नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘लाखों लोग अपने कल्याण और प्रगति के साथ-साथ Delhi के कल्याण के लिए वोट देंगे। इसलिए, मैंने कालका माई से प्रार्थना की कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप एक बार फिर सरकार बनाएं।

…मुझे विश्वास है कि आप एक बार फिर सत्ता में आ रही है। अरविंद केजरीवाल Delhi के सीएम बन रहे हैं और मैं लोगों की सेवा करने के लिए जंगपुरा से जीत रहा हूं। Delhi के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और मतदान अवश्य करें।

…मतदान हर नागरिक का अधिकार भी है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का दायित्व भी। आपका एक-एक वोट हमारे बच्चों के बेहतर कल के लिए समर्पित होगा। Delhi की इस प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग कर अपना योगदान दें।’ 

दिल्ली में वोटिंग से पहले आईटीओ यमुना घाट पहुंचे प्रवेश वर्मा
दिल्ली में वोटिंग से पहले आईटीओ यमुना घाट पहुंचे प्रवेश वर्मा

दूसरी ओर, नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘…उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) कहा था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे, लेकिन कुछ नहीं किया। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे भाजपा के पक्ष में अपना वोट दें। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में जहर घोल दिया है।

…उन्हें तीन बार मौका मिला, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। लोगों ने इस बार भाजपा की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। नई दिल्ली सीट पर भी कमल खिलेगा।’

Bihar Drug Crackdown 2026: बिहार में 2026 के दौरान नशे के...

Bihar Drug Crackdown 2026, पटना: बिहार में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हुई है। वर्ष 2026...

Bihar SDG Targets 2030: यूनिसेफ के साथ बिहार सरकार की अहम...

Bihar SDG Targets 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को हासिल करने के लिए विभागीय समन्वय और निगरानी...

Bihar Gad Niti: बिहार की नदियों से गाद निकालने का समझौता,...

Bihar Gad Niti, पटना: बिहार में बाढ़ नियंत्रण, औद्योगिक विकास और रेल कनेक्टिविटी को लेकर राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर काम तेज...