Advertisment

Breaking : दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्रियों की मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ अहम बैठक खत्म…

Breaking 

New Delhi : राजधानी नई दिल्ली से बड़ी खबर निकलकर आ रही है। राजधानी में झारखंड कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्रियों की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ अहम बैठक की।

इस दौरान कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल झारखंड के प्रभारी गुलाम अहमद मीर सह प्रभारी डॉ बेला प्रसाद, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कच्छप, मंत्री राधा कृष्ण किशोर, दीपिका पांडे, शिल्पी नेहा तिर्की, इरफान अंसारी, विधायक नमन विक्सल, भूषण बाड़ा, रामचंद्र सिंह, श्वेता सिंह, अनूप सिंह, सुरेश बैठा, सोनाराम सिंकू, ममता देवी मौजूद रहे।

Breaking : बैठक के दौरान कांग्रेसी नेता
Breaking : बैठक के दौरान कांग्रेसी नेता

Breaking : सरना धर्म कोड, जाति जनगणना पर फोकस करना है-राहुल गांधी

बता दें कि चुनाव जीतने के बाद आज पहली कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्रियों की पहली औपचारिक मुलाकात हुई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झारखंड के लोगों का धन्यवाद किया और विधायकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी गठबंधन सरकार लोगों से किए गए हर वादा को पूरा करेगी। झारखंड के समावेशी विकास व प्रगति के लिए हम पूरी तरह समर्पित हैं। मंत्रीगण की यह ज़िम्मेवारी है कि वो जनता और संगठन के अपेक्षाओं पर खरा उतरें।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने भी सभी विधायकों और मंत्रियों को बधाई दी और झारखंड की जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि संगठन सशक्तिकरण के लिए पूरी ईमानदारी से मिलकर काम करना है और जो सात गारंटी जैसे युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सशक्त करना किसानों की बाजार व्यवस्था को सशक्त करना है। सरना धर्म कोड, जाति जनगणना इन सब चीजों पर फोकस करना है।

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मल्लिकार्जुन खरगे को और राहुल को धन्यवाद दिया कि आप लोगों ने झारखंड में चुनाव प्रचार प्रसार किया जिसके वजह से हमें काफी ऊर्जा मिली। हमारे कार्यकर्ताओं में एक नई उमंग और जोश भरा जिसके कारण हम सरकार बनाने में कामयाब रहे। मुलाकात करने वाले में सतीश पौल मुजनी, रियाज अहमद, गजेंद्र सिंह, राजेश सिन्हा भी मोजूद थे।

मदन सिंह की रिपोर्ट–

 

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...