रोसड़ा थाना क्षेत्र में राजद नेता और पैक्स अध्यक्ष की गला रेत कर हत्या

Samastipur– रोसड़ा थाना क्षेत्र के खैरा चौक के पास राजद नेता और चकथात पूरब पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार महतो की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी गई. ग्रामीणों ने सुबह-सुबह मृतक के शव को खून से लथपथ देखा.

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना रोसेरा थाना को दी गई. खबर मिलते ही रोसड़ा पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीण जिला प्रशासन से डॉग स्क्वायड की टीम बुलाकर कर मामले की जांच करवाने की मांग कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि खैरा गांव निवासी विजय कुमार महतो पैक्स अध्यक्ष थे, इसके साथ ही स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक करते थें. इसी सीएसपी सेंटर के पास उनका शव देखा गया. परिजनों का कहना है कि विजय कुमार महतो  को कल शाम किसी ने फोन कर बुलाया था. जिसके बाद वह देर रात घर नहीं लौटे.  फिलहाल रोसरा पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...