Advertisement
Advertisement

Bihar के सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जन सुराज, ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

पटना: बिहार में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव होना है। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी रणनीति को लेकर जमीनी स्तर पर उतरते हुए दिख रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार की एक नई राजनीतिक पार्टी जन सुराज बिहार की पुरानी राजनीतिक दलों भाजपा, जदयू, राजद को टक्कर देने के लिए अपनी तैयारी में जुटी हुई है। जन सुराज के संयोजक लगातार महागठबंधन और एनडीए पर हमलावर बने हुए हैं और वे बिहार में जन सुराज की सरकार बनाने का भी दावा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक बार फिर जन सुराज ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया और प्रेस वार्ता कर राज्य के सभी 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की बात कही। मंगलवार को जन सुराज के चुनाव कमिटी के अध्यक्ष आरएन सिंह ने कहा कि हम सभी विधानसभा सीटों पर निर्वाचन समिति के अनुसंशा के आधार पर प्रत्याशी का चयन किया जायेगा। सभी उम्मीदवार आवेदकों का मूल्यांकन किया जायेगा। उम्मीदवारों के चयन के लिए त्रिस्तरीय प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विधानसभा स्तर से पहले परखड स्तर पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति ली जाएगी फिर विधानसभा स्तर पर।

सभी विधानसभा के प्रभारी समिति के संयोजक होंगे और कार्यकर्ताओं की सहमति से वे उम्मीदवार के नाम की अनुशंसा करेंगे। प्रत्येक विधानसभा समिति अपनी अनुशंसा 15 मार्च से 15 जून के बीच प्रशासनिक जिला संगठन को सौंपेंगे। फिर दुसरे स्तर पर जिला संगठन और सांगठनिक जिला अनुमंडल के पदाधिकारी की एक समिति जिला स्तर पर गठित की जाएगी। जिसके पर्यवेक्षक केंद्र चुनाव समिति के तीन सदस्य होंगे।

यह समिति प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन समिति द्वरा की गई अनुशंसा एवं अपना मूल्यांकन केंद्रीय निर्वाचन समिति को भेजेंगे। फिर 11 सदस्यीय केंद्रीय चुनाव समिति जिलों की अनुशंसा पर मूल्यांकन करेगी और फिर अंतिम रूप से उम्मीदवारों का चयन करेगी। केंद्रीय चुनाव समिति की अनुशंसा में किसी भी प्रकार का संशोधन सिर्फ राज्य की कोर कमिटी ही कर सकेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    पटना में जल्दी ही शुरू होगा International Cricket Match, मोइन उल हक़ स्टेडियम निर्माण

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar </span

Commercial Advertisment

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...