लोन देने वाले Finance कर्मी से हो गया प्यार, शराबी पति से आजिज युवती ने…

लोन देने वाले Finance कर्मी से हो गया प्यार

जमुई: पूरी दुनिया वैलेंटाइन्स वीक मना रही है और इस बीच जमुई में एक प्रेमी जोड़ा ने जीवन भर साथ जीने की कसम खाई है। वैलेंटाइन्स वीक में यह सिर्फ एक प्रेम विवाह नहीं बल्कि प्रेमिका ने अपने पहले पति को छोड़ कर प्रेमी से शादी की है। बताया जा रहा है कि जमुई के त्रिपुरारी घाट स्थित शिव मंदिर में दोनों ने पहुंच कर सात फेरे लिए।

प्रेमी एक प्राइवेट Finance कंपनी में काम करता है और वह ग्रुप लोन का काम करता है। लोन देने और रिकवरी के दौरान उसकी आँखें एक महिला से हुई और दोनों में प्रेम हो गया। इधर प्रेमिका भी अपने शराबी पति से परेशान थी। दोनों के बीच पिछले पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Finance कर्मी है प्रेमी

मामले में प्रेमी पवन ने बताया कि वह एक Finance कंपनी में काम करता है और लोन के सिलसिले में उसका अपनी प्रेमिका के यहां आना जाना लगा रहता था। इसी दौरान पांच महीने पहले दोनों में प्यार हो गया और दोनों ने साथ जीने मारने की कसम खाने लगे। पवन ने कहा कि उसने जब इस प्रेम कहानी की बात अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने भी साथ दिया और वह अपने परिवार के लोगों की मर्जी से शादी किया है।

शराबी पति से परेशान थी प्रेमिका

वहीं दूसरी तरफ 21 वर्षीय प्रेमिका इंद्रा कुमारी ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में चकाई के नकुल शर्मा के साथ हुई थी। शादी के समय से ही पति अक्सर शराब पी कर आता था और मारपीट भी करता था। शराबी पति की करतूत से वह परेशान थी। इसी बीच लोन के चक्कर में उसकी मुलाकात Finance कर्मी पवन से हुई और दोनों में प्यार हो गया। उसने बताया कि शादी में उसके प्रेमी की सहमति तो है लेकिन उसके ससुराल या मायके वाले इस शादी से खुश नहीं हैं।

ससुराल वाले से है डर

प्रेमिका इंद्रा ने शादी के बाद अपने नए पति और उसके परिवार को खतरा भी बताया है। उसने बताया कि शराबी पति से तंग आ कर मैंने पवन से शादी कर ली है। इससे पहले हम लोग चार फरवरी को ही घर से भाग कर आसनसोल चले गए थे। इस बीच मेरे परिवार के लोगों ने FIR कर पवन को फंसाने की कोशिश की है।

अभी भी मुझे डर है कि मेरे परिवार के लोग मेरे नए पति पवन को किसी तरह से फंसाने की कोशिश कर सकते हैं। इंद्रा ने बताया कि मेरी छोटी बहन ने मुझे आगाह किया है कि तुम दोनों को जान का खतरा भी है। हमने पुलिस से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Criminals में नहीं है पुलिस का खौफ, राजधानी पटना में दिनदहाड़े फायरिंग

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...