कब्रिस्तान के कब्र से बरामद हुआ शराब

शराब माफिया का कारनामा

सासाराम : बड़ी खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र में शराब को लेकर अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां कब्रिस्तान के कब्र से शराब बरामद हुआ है। लगभग 50 लीटर से अधिक देशी महुआ शराब को दरिगांव थाना की पुलिस ने कब्र से बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग कदिरगंज के अलावल खान मकबरा के पास स्थित कब्रिस्तान में शराब छुपाकर रखे हुए पुलिस जब मौके पर पहुंची तो धंधेबाज फरार हो गए।

पुराने कब्र में छिपाकर रखी गई थी शराब की बोरी – दरिगांव थाना के सब इंस्पेक्टर

दरिगांव थाना के सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने कहा कि छानबीन के दौरान पुराने कब्र में छिपाकर शराब की बोरी रखी हुई थी। जिसे पुलिस ने निकाल कर जब्त कर लिया। बता दें कि दो साल पहले भी इस इलाके में कब्रिस्तान से ही शराब बरामद हुआ था। अब फिर आज कब्र से शराब मिलने से सनसनी फैल गई है। चुकी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है तथा मामले में मुकदमा दर्ज कर अज्ञात धंधेबाजों पर कार्रवाई की बात किया है। कादिरगंज के उसे कब्रिस्तान जहां से शराब मिले हैं।

यह भी पढ़े : किशोर हत्या मामले में पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा, एक नाबालिग

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...