बिहारः कब्रिस्तान बना शराब कारोबारियों का अड्डा , 25 लीटर शराब बरामद

Sasaram :  कब्रिस्तान बना शराब कारोबारियों का अड्डा, 25 लीटर शराब बरामद – सासाराम के कादिर गंज कब्रिस्तान में बने एक गड्ढे से दरिगांव पुलिस ने शराब बरामद किया है. कब्रिस्तान में बने गड्ढे से शराब निकलते देख लोगों का हुजूम जुट गया. जहां तरह-तरह का चर्चा भी होने लगा. कब्रिस्तान में बने गड्ढे से शराब निकालने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

कब्रिस्तान बना शराब कारोबारियों का अड्डा

कब्रिस्तान बना शराब कारोबारियों का अड्डा – देसी महुआ 25 लीटर बरामद

दरिगांव थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि एक मकबरे के परिसर में स्थित पुरानी कब्र में छुपाकर शराब रखी गई थीं. शव दफनाने आए लोगों को आज यह कब्र दिखाई दी. कब्रिस्तान के पास बने गड्ढे से देसी महुआ 25 लीटर बरामद किया गया है. वहीं कारोबारी की खोजबीन भी जारी है. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस शराब के खिलाफ अभियान चला रही थी. इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की है.

कब्रिस्तान बना शराब कारोबारियों का अड्डा

 

Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...