झरिया:-आज पूरे झारखंड में बिनोद बिहारी महतो जी की पुण्य तिथि मनाई जा रही है, बिनोद बिहारी झारखंड के भीष्म पितामह कहे जाते है, इनका जन्म 23 सितंबर 1923 को धनबाद जिला के बालीपुर प्रखंड के बडवाहा गाँव में हुआ था . उनके पिता का नाम महेंद्र महतो और माता मंदाकिनी देवी था. उनका जन्म कुड़मी महतो के परिवार में हुआ था. उनके पिता किसान थे. उन्होंने फुलमनी देवी ‘ से शादी की. उनके पांच बेटे राज किशोर महतो , नील कमल महतो , चंद्र शेखर महतो , प्रदीप सुमेर महतो , अशोक कुमार महतो और दो बेटियां चंद्रवती देवी , तारावती देवी थीं.बिनोद बिहारी महतो झारखंड की संस्कृति के प्रेमी थे. उन्होंने हमेशा झारखंड के लोक गीतों, त्योहारों और संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया . वह गोहल पूजा, टुसू पर्व , जितिया , करम पर्व , सोहराई और मनासा पूजा जैसे त्योहारों में भाग लेते थे . उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा बालीपुर से की. उन्होंने अपना मिडिल और हाई स्कूल झरिया डीएवी और धनबाद हाई इंग्लिश स्कूल से पूरा किया.इनका 30वॉ पुण्यतिथि बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय प्रांगण में कोरोन गाइडलाइन के नियम का पालन करते हुए विनोद बिहारी के पोते राहुल कुमार महतो ने विधि पूर्वक पूजा पाठ करते हुए विनोद बिहारी महतो जी की पुण्यतिथि मनाई .
बिहार में डरा रहे कोरोना के बढ़ते आंकड़े, पांच माह बाद मिले 77 नये केस


















