एक साथ 3 Ladies का शव हुआ बरामद, इलाके में फैली सनसनी

पूर्वी चंपारण: पूर्वी चंपारण में एक साथ तीन महिलाओं (Ladies) का शव पुलिस ने सड़ी गली हालत में बरामद किया है। एक साथ तीन महिलाओं का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मामला पूर्वी चंपारण के चकिया अनुमंडल के कल्यानपुर तथा चकिया थाना के सीमावर्ती इलाके के वृन्दावन चौड़ की है।

एक साथ तीन महिलाओं का शव बरामद होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया कि आखिर एक साथ तीन महिलाओं (Ladies) का शव कैसे। लोगों ने आशंका जाहिर की कि इस जगह पर वर्ष में सात से आठ महीने तक जलजमाव की स्थिति बनी रहती है ऐसे में संभव है कि तीनों महिलाएं डूब गई होंगी।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। अरेराज के एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि दो थाना के सीमावर्ती इलाके में तीन महिलाओं (Ladies) का शव बरामद हुआ है। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। शव गल गई है इसलिए विशेष पोस्टमार्टम के लिए शव एसकेएमसीएच भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा कि तीनों महिलाओं की मौत कैसे हुई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    मुजफ्फरपुर में HPV टीकाकरण शुरु

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झारखंड...

Sudivya Kumar Death: मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर झारखंड सरकार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो दिवसीय राजकीय...

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...