रांची नगर निगम के कर्मचारी कलम बंद हड़ताल पर, 20 फरवरी से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

रांची: अपनी मांगों के समर्थन में रांची नगर निगम के कर्मचारी शनिवार को एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल पर रहे। इस दौरान नगर निगम कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित सभी प्रशासनिक कार्य ठप रहे, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेश राम ने बताया कि कर्मचारियों को एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) और एमएसीपी (मोदीफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) का लाभ और प्रोन्नति देने के मामले में निगम के अधिकारी कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्षों से बहाल कर्मचारी टैक्स कलेक्टर के पद पर नियुक्त होकर वहीं से रिटायर हो रहे हैं, जबकि नगरीय निदेशालय की ओर से नए कर्मचारियों को बहाल कर निगम में भेजा जा रहा है, जो अस्वीकार्य है।

संघ ने घोषणा की है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 20 फरवरी से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बार जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक निगम का कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा।

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...

Giridih Elephant Attack: करमा अखाड़ा जा रहे दंपती पर हाथी का...

Giridih Elephant Attack, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कई गांवों में हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का...