दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक कल, सीएम के नाम पर हो सकता है फैसला

Desk. खबर राजधानी दिल्ली से है। दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक कल होगी। इसमें दिल्ली के नए सीएम का नाम तय हो सकता है। बैठक में वीरेंद्र सचदेवा, योगेंद्र चंदोलिया, हर्ष मल्होत्रा, विष्णु मित्तल सहित प्रदेश के अन्य बड़े नेता मौजूद रह सकते हैं। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल हो सकते हैं।

दिल्ली में भाजपा को बड़ी जीत

बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव का परिणाम में भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें हासिल कर अपना 27 साल का लंबा इंतजार खत्म करते हुए दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। वहीं एक दशक से यहां पर शासन कर रही आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर ही सीमट गई। इस चुनाव में पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।

वहीं इस चुनाव में भी कांग्रेस को एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली। कांग्रेस के खाते में शून्य सीट आई, जो कांग्रेस के रिकॉर्ड में हैट्रिक है। इससे पहले 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।

Delhi New CM: सीएम की रेस में इनका नाम भी

बता दें कि, दिल्ली में नए सीएम के लिए महिला के नाम की चर्चा है। वहीं सीएम की रेस में नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को हराने वाले परवेश वर्मा का नाम भी हैं। इसके अलावा विजेंदर गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, जितेंद्र महाजन का नाम भी मुख्यमंत्री की रेस में सामने आ रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि बीजेपी किसी महिला को भी मुख्यमंत्री बना सकती है।

विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य कर चुके हैं। सतीश उपाध्याय एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरा है। वे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। आशीष सूद दिल्ली भाजपा के महासचिव हैं। उनका केंद्रीय नेताओं के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। जितेंद्र महाजन वैश्य समुदाय से है और आरएसएस के एक मजबूत सदस्य हैं।

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...