Giridih: डुमरी-गिरिडीह पथ पर भीषण हादसा, छह की दर्दनाक मौत

Giridih: डुमरी-गिरिडीह पथ पर भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा मधुबन थाना इलाके के लट्टकट्टो में तब हुआ, जब एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दी और फिर पेड़ से टकरा गई। मरने वालों में चार स्कॉर्पियो सवारी है, जबकि दो बाइक सवार है।

Giridih: स्कॉर्पियो और बाइक में टक्कर

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात स्कॉर्पियो और बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक संतुलन खो दिया और स्कॉर्पियो ने पहले बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद फिर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत से वाहन से शव को बाहर निकाला।

Giridih: हादसे में छह लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में चार स्कार्पियो सवारी थे और दो बाइक सवार थे। स्कार्पियो में सवार मृतकों की पहचान मुंगेर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत दरियापुर निवासी सोमेश चंद्रा, गोपाल कुमार, गुलाब कुमार के रूप में हुई, जबकि एक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं बाइक पर सवार मृतकों में मधुबन थाना इलाके के छछंदो निवासी बबलू कुमार टुडू तथा मधुबन थाना इलाके के धावाटांड निवासी हुसैनी मियां के रूप में हुई है।

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...