Advertisment

प्यार के चक्कर में शादीशुदा महिला ने प्रेमी से शादी करने चंडीगढ़ से पहुंची सासाराम

सासाराम : खबर सासाराम अनुमंडल क्षेत्र से है जहां सोशल मीडिया पर प्यार मोहब्बत के चक्कर में पढ़कर एक शादीशुदा महिला अपने कथित प्रेमी से शादी करने के लिए चंडीगढ़ से सासाराम पहुंच गई है। महिला आरती तिवारी एक छह वर्षीय बच्चे की मां है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर रोहतास जिला के दिनारा प्रखंड के ठोरसी के रहने वाले एक युवक राहुल सिंह से प्रेम संबंध विकसित कर उससे शादी करने सासाराम आ गई है और राहुल से शादी करना चाहती है। पिछले 20 दिनों से अधिक समय से वह इधर-उधर भटक रही है। लड़की अब अपने आप को पीड़ित बताते हुए रोहतास एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

राहुल सिंह और उसका परिवार 15 लाख दहेज मांग रहा है – महिला

वह आरोप लगा रही है कि अब शादी करने के बदले राहुल सिंह और उसका परिवार 15 लाख रुपए दहेज मांग रहा है। बता दें कि आरती तिवारी की शादी वर्ष 2018 में नौ नवंबर को आशीष चतुर्वेदी से हुई थी। शादी के बाद इन दोनों के एक बच्चा भी हुआ। बाद में आरती अपने पति तथा बच्चों के साथ चंडीगढ़ में बस गई। लड़की का आरोप है कि उसके पति उसके साथ हमेशा मारपीट करते हैं। जिस कारण वह अपने पति तथा बच्चों से अलग होकर सोशल मीडिया पर नया प्रेमी बने राहुल सिंह के पास रहना चाहती है तथा उसी से शादी करना चाहती है। सोशल मीडिया के मित्र राहुल सिंह से शादी करने के लिए वह चंडीगढ़ से अकेले आ गई है। उसका आरोप है कि राहुल के घर वाले शादी करने के बदले दहेज मांग रहे हैं। इस संबंध में महिला आरती ने रोहतास एसपी को आवेदन दिया है तथा खुद के लिए न्याय मांगा है।

यह भी पढ़े : Lover ने शादी से किया इंकार तो युवती ने…, फैली सनसनी

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस पर लोहरदगा में...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लोहरदगा के स्थानीय नगर भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...

Gumla Inter State Chor Gang: गुमला में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का...

Gumla Inter State Chor Gang: पुलिस ने चोरों के एक अंतर-राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो झारखंड के गुमला जिले के पालकोट थाना...