पुलिस केंद्र बेगूसराय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बेगूसराय : बेगूसराय में बिहार पुलिस सप्ताह अंतर्गत खेलो बिहार क्रिकेट टूर्नामेंट सहित विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 22 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सोमवार को पुलिस केंद्र बेगूसराय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या मे पुलिसकर्मी और पुलिस पदाधिकारीयों के द्वारा स्वास्थ्य जांच के साथ रक्त दान भी किया गया। इसके पहले पुलिस केंद्र में ही पुलिस एकादश और नागरिक एकादश के बीच रोमांचक मुकवला हुआ।

पुलिस सप्ताह का आयोजन 22 से 27 फरवरी तक आयोजित की गई है – SP

इस संबंध में बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया की बेगूसराय में पुलिस सप्ताह का आयोजन 22 से 27 फरवरी तक आयोजित की गई है। पुलिस सप्ताह के अंतर्गत मुख्यालय से थाना तक विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस एकादश और नागरिक एकादश के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मुकावला और रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए जिसका डाटा इकठ्ठा किया जा रहा है।

यह भी देखें :

साइबर अपराध सहित अन्य सामयिक विषयों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है

एसपी मनीष ने बताया कि इस तरह के आयोजन कर लोगों के बीच साइबर अपराध सहित अन्य सामयिक विषयों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं इस संबंध में सिविल सर्जन अशोक कुमार ने बताया कि यह एक बहुत अच्छा अभियान है, जिसके तहत अगर कोई अपनी मर्जी से बल्ड का डोनेशन कर रहे हैं। अब तक 18 यूनिट ब्लड डोनेट का काम पूरा हुआ है जो आगे भी जारी है। इस ब्लड को जरुरतमंद लोगों की मदद करने लिए उपयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़े : परना/बेगूसराय : सर्प को मारने के दौरान मिला शिवलिंग, देखने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...