सर्प को मारने के दौरान मिला शिवलिंग, देखने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

परना/बेगूसराय : महाशिवरात्रि में अब महज तीन दिन का समय रह गया है। उससे पहले बेगूसराय जिले के सदर प्रखंड क्षेत्र के परना पंचायत के वॉर्ड नंबर-9 में खुदाई के दौरान एक शिवलिंग मिला है। इसकी खबर फैलते ही भोले बाबा के प्रति बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था अभी से उमड़नी शुरू हो गई है। दरअसल, यह घटना बेगूसराय सदर प्रखंड क्षेत्र परना पंचायत के वॉर्ड नंबर-9 का है। गांव स्थित जंगलों में स्थानीय लोगों ने जब जमीन पर सांप को देखा, तो गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई। इसी बीच सर्प वाली जगह की खुदाई की गई तो वहां से करीब एक फीट का शिवलिंग मिला।

भक्तों की उमड़ी भीड़

गांव में खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने की खबर जंगल में आग की तरह से फैल गई। जिससे गांव में घर-घर से लोग शिवलिंग की पूजा पाठ करने के लिए उमड़ पड़े। दूर-दूर से भी श्रद्धालु आकर शिवलिंग की पूजा अर्चना और दुग्धाभिषेक कर रहे हैं।

यह भी देखें :

ग्रामीणों ने एक जगह जमीन पर दिखा काला सांप

बेगूसराय स्थानीय महिंद्र महतों ने बताया कि शनिवार की शाम सात बजे वह अपनी दिनचर्या पर निकले ही थे, तभी उन्होंने गांव में एक जगह जमीन पर एक काला सांप को देखा। इसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीणों को दी। काफी संख्या में इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने वहां से सांपों को हटाने के बाद जमीन के अंदर खुदाई करनी शुरू कर दी। महिंद्र महतो ने बताया कि खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से एक शिवलिंग मिला है। शिवलिंग मिलने के बाद से गांव में भोले बाबा के भक्त पूजा पाठ के लिए बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

यह भी पढ़े : श्रद्धालुओं से भरी बस ने चलती ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, कई घायल

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...