BJP कोर कमिटी की बैठक शुरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ इन बातों पर हो सकती है चर्चा

पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर बिहार आये हुए हैं। जेपी नड्डा ने मंगलवार को राजधानी पटना में स्थित पीएमसीएच के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इसके बाद वे बिहार BJP के नेताओं के साथ कोर कमिटी की बैठक कर रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं। जेपी नड्डा की अध्यक्षता में BJP कोर कमिटी की बैठक में बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, दोनों उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी के साथ ही बिहार भाजपा कोटे के सभी केंद्रीय मंत्री और बिहार के मंत्री समेत पार्टी के पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।

दक्षिण बिहार में Pragati Yatra में सीएम ने की घोषणा, कैबिनेट ने दी 30 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति

BJP नेताओं को चुनाव के लिए मंत्र देंगे जेपी नड्डा

बैठक से पहले पत्रकारों से बात करते हुए BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बैठकें निरंतर चलती ही रहती है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार आये हैं तो उनके साथ बैठक की जा रही है। बैठक में वे बिहार के नेताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर कई निर्देश और टिप्स देंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जम कर हमला किया और कहा कि लालू यादव 1997 से चारा चोर के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ने अगर समन भेजा है तो इसमें कोई नई बात नहीं है।

RJD नेता सुनील सिंह बने रहेंगे MLC, जदयू ने कहा ‘सुप्रीम कोर्ट ने सजा कम की आरोपमुक्त नहीं…’

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए एनडीए ने अपनी तैयारी अभी से जोरशोर से शुरू कर दी है। विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए अभी से ही अपनी रणनीति पर काम कर रहा है और माना जा रहा है कि BJP कोर कमिटी की बैठक में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नेताओं को चुनाव में सफलता का मन्त्र देंगे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Pragati Yatra में मगध प्रमंडल में सौगातों की बौछार, सड़कें, स्कूल और अस्पताल होंगे हाईटेक

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!