मंईयां सम्मान योजना की लंबित राशि को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा संकेत, होली और महिला दिवस पर मिल सकता है उपहार

रांची: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मंईयां सम्मान योजना की लंबित राशि भुगतान तिथि को लेकर बड़ा संकेत दिया है। बजट सत्र के दूसरे दिन सदन के बाहर उन्होंने कहा कि पहले महिला लाभुकों के खातों में दशहरा, छठ और क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान राशि भेजी गई थी। अब हो सकता है कि होली के त्योहार पर मंईयां योजना की राशि लाभुकों के खातों में भेजी जाए। साथ ही महिला दिवस 8 मार्च को महिलाओं के लिए एक बड़ा दिन है, और इस दिन भी योजना की राशि देने की संभावना है।

वर्तमान में मंईयां सम्मान योजना के तहत जनवरी और फरवरी माह की राशि लंबित है। ग्रामीण विकास मंत्री के संकेत के मुताबिक, यदि राशि मार्च तक नहीं भेजी जाती है तो यह तीन महीने की लंबित राशि हो जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दिसंबर माह के लिए 1400 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी की थी, लेकिन उसके बाद से लाभुकों के खातों में कोई राशि नहीं आई है।

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने यह भी बताया कि योजना के तहत कुछ अपात्र व्यक्तियों द्वारा गलत तरीके से लाभ लेने की खबरें सामने आई हैं, और उनके खिलाफ जांच चल रही है। जैसे ही जांच पूरी होगी, पात्र लाभुकों के खातों में राशि भेज दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि योजना में पारदर्शिता, ईमानदारी और कड़ी निगरानी को सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि योजना का असली उद्देश्य पूरी तरह से साकार हो सके।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...