Jamui के मजदूर की बंगलुरु में मौत, परिजनों में कोहराम

जमुई: Jamui के एक मजदूर की बंगलुरु में एक हादसे में मौत हो गई जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना मंगलवार का है जब बंगलुरु में एक मकान निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरने की वजह से जमुई के एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान Jamui के सोनो थाना क्षेत्र के बेलाटांड निवासी मनोज यादव के रूप में की गई। मृतक मजदूर का शव लोगों के सहयोग से पैतृक गांव लाया गया जिसके बाद परिजन समेत पूरे गांव में मातम छा गया।

Bihar में एक और खेल विश्वकप का आयोजन, CM ने शुभंकर और लोगो का किया अनावरण

मामले की जानकारी मिलने के बाद नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौड़, मुखिया भीम राजक, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष पासवान, जिला परिषद प्रतिनिधि अजय यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया। इस दौरान लोगों ने मांग की कि पीड़ित परिवार के जीवनयापन के लिए राज्य सरकार मुआवजा दे ताकि परिवार को जीवनयापन में परेशानी न हो। बताया जा रहा है कि मृतक का शव गांव आते ही उसकी पत्नी की भी तबियत खराब हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   BJP MLA डॉ सुनील शामिल हुए मंत्रिमंडल में, क्षेत्र में ख़ुशी की लहर

Jamui से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...