सीवान पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़

सीवान : सीवान पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को इन्दौली गांव से गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार अपराधी का नाम प्रमोद यादव है, जो कई घटनाओं का अंजाम देने में शामिल था। महाराजगंज एसडीपीओ ने इस पूरे मामले में बयान जारी करते हुए यह बताया है कि कुख्यात अपराधी को 26 तारीख को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से उसके कन्फेक्शन पर उसके घर के पीछे पुवाल में हथियार छुपाया गया है। बताया गया जब उसे लेकर पुलिस हथियार खोजने गई तो मौका देखकर प्रमोद यदव ने अपने छुपाए गए हथियार से पुलिस पर हमला कर दिया। जिसके जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जो गोली अपराधी के पैर में लगी।

फिलहाल इस पूरे मामले पर अपराधी प्रमोद यादव के पिता परमानंद यादव का बयान यह आ रहा है कि पुलिस ने जान बूझ कर घर लाकर गोली मारी है और परिवार में आकर गाली-गलौज की है। इस पूरी घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीण महाराजगंज थाने की घेराव कर रहे हैं। बता दें कि अपराधी प्रमोद के ऊपर अलग-अलग थानों में लगभग आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज है।

यह भी पढ़े : मोबाइल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी देखें :

कुमार रवि की रिपोर्ट

 

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...