Commercial Advertisment

निशांत आयेंगे राजनीति में तभी बचेगी JDU, तेजस्वी ने कहा ‘मोदी आयें या योगी….’

निशांत आयेंगे राजनीति में तभी बचेगी JDU, तेजस्वी ने कहा 'मोदी आयें या योगी....'

Google पर 22Scope चुनें

पटना: शुक्रवार से बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है और सदन हंगामेदार होने की उम्मीद अभी से लगाई जा रही है। विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले ही बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव JDU- BJP समेत एनडीए पर जबरदस्त तरीके से हमलावर दिख रहे हैं। तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से दावा किया कि 2025 में बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

हमारा बचपन का रिश्ता

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने निशांत कुमार के राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि JDU और BJP के कुछ लोग बैठकें कर रहे हैं और प्लान कर रहे हैं कि निशांत किसी भी हालत में राजनीति में न आ सकें। निशांत से हमारा बचपन से रिश्ता रहा है। हमारा बयान देने की एक सीमा है लेकिन निश्चित रूप से अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो ही उनकी पार्टी JDU बच सकती है। तेजस्वी ने कहा कि मैं भी अपने पिता के साथ बिहार का भ्रमण किया था और जब जनता ने कहा कि राजनीति में आ जाओ तो आ गए, निशांत को भी संघर्ष करना चाहिए।

पप्पू यादव ज्वाइन करेंगे JDU, विधायक गोपाल मंडल ने कहा…

नीतीश कुमार का यह अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार

निशांत कुमार के द्वारा नीतीश कुमार की तबियत ठीक होने और अगले पांच वर्षों तक मुख्यमंत्री बन कर राज्य की सेवा करने के बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि मुख्यमंत्री स्वस्थ रहे लेकिन पिछले 10 वर्षों में हम सबने उनकी हालत देखी है। वे महिलाओं को लेकर कई बार आपत्तिजनक बयानबाजी कर चुके हैं।

तेजस्वी ने पूछा कि क्या इस तरह का बयान सुन कर प्रधानमंत्री का 56 इंच का सीना और अधिक चौड़ा हो जाता है क्या। तेजस्वी ने बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि जरुर भाजपा के अंदर खींचतान हो रहा होगा इसी वजह से मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार है, अब उन्हें मौका नहीं मिलने वाला है।

JDU है मात्र साढ़े तीन लोगों की पार्टी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने थाम लिया लालटेन

हमारे पास है ‘विजन और रीज़न’

आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में चाहे प्रधानमंत्री मोदी बिहार आयें या फिर यूपी के मुख्यमंत्री योगी लेकिन बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि वह हमें मौका देगी। हमारे पास बिहार की जनता के लिए विजन भी है और रीज़न भी है। हमारी सरकार आएगी तो हम जनता के मुद्दों पर काम करेंगे, बिहार का विकास करेंगे।

हमने 17 महीने की अपनी सरकार में दिखा दिया है कि काम किस तरह से किया जाता है और यही वजह है कि जनता हम पर विश्वास कर रही है और इस बार बिहार में बदलाव होगा। तेजस्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘लाडला’ कहे जाने पर तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि निश्चित रूप से मुख्यमंत्री जी लाडला हैं। लेकिन ये वही लाडले हैं जिन्होंने कभी थाली खींच ली तो कभी उनके पैर छुते हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar में 2010 से बड़ी जीत होगी 2025 में, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने निशांत को लेकर कहा…
Patna से महीप राज की रिपोर्ट

Dhanteras 2026: पुष्य नक्षत्र के महासंयोग पर रांची के बाजारों में...

रांची में पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सर्राफा बाजार में 20 करोड़ का कारोबार, इलेक्ट्रॉनिक्स बिक्री में 30%...

GST Collection October 2026: दिवाली से पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर...

अक्टूबर 2026 में देश का जीएसटी कलेक्शन 2.31 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल के मुकाबले 22.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।...

EPFO New Services: अब WhatsApp पर मिलेगी PF बैलेंस और पासबुक...

 EPFO ने करोड़ों कर्मचारियों को राहत देते हुए WhatsApp सेवाएं और निष्क्रिय PF खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की शुरुआत की है। जानें नई सुविधाओं...