Nirsa: नाले में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Nirsa: कुमारधुबी बाजार स्थित किड्स प्ले स्कूल के पास कच्चे नाले में मंगलवार सुबह एक युवक (25) का शव मिला है। युवक की पहचान कुमारधुबी श्रम कल्याण केन्द्र निवासी ठेला चालक किशोर महतो के छोटे पुत्र राजेश महतो उर्फ पिक्की के रूप में की गयी है।

Nirsa: युवक को नशा की लत थी

बताया जा रहा है कि युवक को नशा करने की बुरी लत थी। वह कुमारधुबी बाजार में काम करता था। अत्यधिक नशे की हालत में नाले में गिरकर मौत होने की संभावना जतायी जा रही है। उसकी नाक व ललाट में चोट के निशान हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कुमारधुबी पुलिस ने शव को जब्तकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

निरसा से आजाद अंसारी की रिपोर्ट

Deoghar News: 10-20 हजार लेने के बाद भी नहीं मिला आवास!...

Deoghar News: देवघर जिले के सरवां ब्लॉक में स्थित बंदाजोरी पंचायत में सरकारी आवास योजना को लेकर विवाद सामने आया है। मिसराडीह के ग्रामीणों...

11 एकड़ जमीन को लेकर गढ़वा में घमासान, पीड़ितों ने लगाए...

गढ़वा: जिले के रंका थाना क्षेत्र में लगभग 11 एकड़ जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) और रजिस्ट्रेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित...

PMCH Review Meeting: मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर...

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने समीक्षा बैठक कर मरीज सुविधाओं, साफ-सफाई, मानव संसाधन और चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने...