Advertisment

सिरमटोली सरना स्थल के सामने रैम्प निर्माण पर आदिवासियों का विरोध, मानव श्रृंखला बनाकर जताया आक्रोश

रांची: सिरमटोली सरना स्थल के सामने बनाए जा रहे रैम्प को लेकर आदिवासी संगठनों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। सोमवार को हरमू रोड से लेकर विधानसभा तक मानव श्रृंखला बनाकर आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सिरमटोली सरना स्थल आदिवासियों का पवित्र धार्मिक स्थान है, जहां हर साल लाखों लोग सरहुल शोभायात्रा में शामिल होते हैं।

आदिवासी संगठनों ने कहा कि राजेंद्र चौक से सिरमटोली तक फ्लाईओवर बनाया जा रहा है और इसके तहत सरना स्थल के ठीक सामने वाहनों के आवागमन के लिए रैम्प का निर्माण किया जा रहा है। इससे आदिवासियों की धार्मिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न होगी।

सरकार नहीं सुन रही आदिवासियों की मांग

आदिवासी मूलवासी मंच के अध्यक्ष सूरज टोप्पो ने बताया कि वे पिछले दो महीने से सरकार से रैम्प हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने सरकार से अपील की कि सरना स्थल के सामने से रैम्प को हटाकर ओवरब्रिज को थोड़ा आगे बढ़ाया जाए, ताकि सरहुल शोभायात्रा सुगमता से निकल सके और धार्मिक परंपराओं में कोई दिक्कत न आए।

इस विरोध प्रदर्शन में बबलु मुंडा, सुरज टोप्पो, अमित मुंडा, मोहन तिर्की, विजय कुमार उरांव समेत सैकड़ों आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। आदिवासी संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Sujit Sinha Encounter: पुलिस ने परिजनों को सौंपा गैंगस्टर का शव,...

Sujit Sinha Encounter: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद, ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर मंगलवार को उसका...

LPG Cylinder Theft: झारखंड में गैस सिलेंडर चोरी का बड़ा खुलासा,...

LPG Cylinder Theft: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस ने खाना पकाने वाली गैस सिलेंडरों की चोरी के मामले को सुलझा लिया है और...

Hazaribagh Agro Tourism: झारखंड में बनेगा नया Agro Tourism Hub! हजारीबाग...

Hazaribagh Agro Tourism: झारखंड सरकार राज्य में खेती को आधुनिक तकनीक, रिसर्च और टूरिज़्म से जोड़ने के लिए नई पहल कर रही है। इसी कोशिश...