गया में फंदे से झूलता मिला युवती का शव,मृतका के भाई ने कही बड़ी बात …

गया: बोधगया से फिर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. भगवानपुर गांव में परिवारिक कलह के बीच एक महिला की मौत की खबर आयी है. विवाहित महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली है. मृतका के भाई सौरव सिंह ने बताया कि नेहा और उसकी गोतनी के बीच नहीं बन रहा था. लगातार दोनों के बीच झगड़ा होते रहता था. इसी से तंग आकर नेहा ने यह कदम उठाया होगा. उसने इस घटना में किसी को आरोपी नहीं बनाया है.

जानकारी के औरंगाबाद जिले के मदपुर थाना के कमता गांव निवासी सतीश सिंह की बेटी नेहा की शादी वर्ष 2016 में हुई थी. भगवानपुर गांव निवासी स्व. नवलकिशोर सिंह के पुत्र रंजन कुमार सिंह के साथ नेहा की शादी हुई थी. जिसके बाद वो अपने ससुराल में ही निवास कर रही थी.

पारिवारिक विवाद से तंग आकर नेहा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. काफी देर तक जब वो कमरे से नहीं निकली, तो लोगों ने दरवाजा खटखटाया, दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला, तो लोगों ने किसी तरह से दरवाजे को खोला. जिसके बाद नेहा फंदे से झूलते मिली. उसे जब उतारा गया, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना जब मायके वालों को मिली, वे विलाप करने लगे.

वहीं 25 वर्षीय मृतका के भाई सौरभ ने बताया कि नेहा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी.

घटना की जानकारी के बाद स्थानीय बोधगया थाना पुलिस घटनस्थल पर पहुंची और तहकीकात किया.

रिपोर्ट- राम पाठक

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...