Advertisment

जहानाबाद में दहेज के लोभियों ने विवाहिता को उतारा मौत के घाट …

जहानाबाद: दहेज को लेकर विवाहिताओं की हत्या थमने का नाम नहीं ले रही है. इस तरह की घटना लगातार समाज को शर्मसार करने वाली है. इसी तरह का एक और मामला सामने आया है. ताजा मामला घोषी थाना क्षेत्र के नगमा गांव से आ रहा है. जहां विवाहिता की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी. जानकारी के मुताबिक 28 वर्षीय रिंकू देवी का विवाह 07 साल पहले नगमा गांव निवासी चंदन कुमार से पूरे रीति-रिवाज के साथ हुआ था. लड़की के मायके पक्ष के लोगों ने सामर्थ्य के अनुसार लड़का पक्ष को दहेज भी दिया था. लेकिन कुछ साल पहले से चंदन कुमार और उसके माता-पिता रिंकू से अतिरिक्त राशि की मांग कर रहे थे. पैसा नहीं देने पर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट किया करते थे. शनिवार सुबह सास-ससुर सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने रिंकू को पैसे के लिए प्रताड़ित करते हुए उसका गला दबा दिया. गला दबाने के कारण उसकी सांसें चलना बंद हो गयी. जिसके कारण उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मायके वालों को मिली, तो वे अपने घर पउता से नगमा गांव पहुंचे, तो देखा कि एक खेत में विवाहिता की लाश पड़ी हुई है. उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. मौके पर पुलिस पहुंचक शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया.

पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की है. जिसमें ससुराल पक्ष के लोगों ने रिंकू की मौत कारण ठंड लगना बताया है. मृतका के मायके वालों ने बताया कि उनके तीन संतान भी हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और मृतका की मां कह रही हैं कि उनकी बेटी के साथ नाइंसाफी हुई है. जिस तरह से कुछ पैसों के लिए मेरी बेटी की हत्या की गयी है. वह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है.

हालांकि अबतक प्रशासनिक स्तर से हत्या के आरोप की पुष्टि नहीं की गयी है. इस संबंध में उचित जानकारी पोस्टमॉर्टम के बाद मिल पाएगी.

रिपोर्ट- गौरव

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...