लखनऊ / मुजफ्फरनगर : CO अनुज की CM Yogi ने की तारीफ लेकिन पिता बोले – बेटे की जान को खतरा…। होली वाले दिन जुमे की नमाज को लेकर दिए बयान के बाद संभल सीओ अनुज चौधरी को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह द्वारा लफंडर कहे जाने के प्रकरण ने जहां सियासी तूल पकड़ लिया है, वहीं सीओ अनुज के पिता ने बेटे को चिंता जाहिर की है।
Highlights
पिता ब्रजपाल सिंह ने बेटे सीओ अनुज चौधरी की जान को खतरा बताया है और बेटे के सुरक्षा की मांग की है। CM Yogi ने होली और जुमे की नमाज को लेकर संभल की शांत समिति की बैठक मेंं दिए दो टूक बयान के लिए CO अनुज चौधरी की खुलकर तारीफ की है।
साथ ही संभल की तमाम मस्जिदों में जुमे की नमाज का समय भी परिवर्तित कर दिया गया है। अपराह्न 2 बजे के बाद ही नमाज पढ़ी जाएगी।
CM Yogi ने अर्जुन अवार्डी CO अनुज चौधरी की प्रशंसा की है लेकिन अर्जुन अवार्डी CO अनुज चौधरी को लेकर उनके पिता अनहोनी की आशंका से चिंता की मुद्रा में हैं। गांव वाले उन्हें ढांढ़स बंधाने को साथ मौजूद रह रहे हैं।
CO अनुज चौधरी का वह दो टूक बयान
इस बार शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज एक ही दिन पड़ने पर CM Yogi ने पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सौहार्द का माहौल बनाए रखने को जुमे की नमाज की टाइमिंग में थोड़ा बदलाव कराने की सलाह दी है।
उसी क्रम में अधिकांश जिलों में पुलिस -प्रशासन की ओर से ताबड़तोड़ शांति समिति की बैठकें कर सभी संबंधितों के मानिंदों को इसके लिए राजी किया जा रहा है। गत दिन सांप्रदायिक उन्माद और दंगे को झेलने वाले संभल में भी पुलिस -प्रशासनिक स्तर पर ऐसी ही शांति समिति की बैठक की गई।
उस बैठक में अर्जुन अवार्डी CO अनुज चौधरी मौजूद रहे। जुमे की नमाज का समय न टालने पर कुछ लोग अड़े तो अर्जुन अवार्डी CO अनुज चौधरी ने उन्हें दो टूक अंदाज में अपनी बात समझाई और फिर सभी मान गए।

CO अनुज चौधरी ने उस शांति समिति की बैठक में कहा था कि – ‘…होली का त्योहार साल में एक बार आता है, जबकि जुमा साल में 52 बार आता है। …अगर किसी को रंग से दिक्कत है तो वह अपने घरों में ही रहे। होली खेलने के बाद जुमे की नमाज पढ़ी जाए।‘
शांति समिति की बैठक में मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज का समय पहले न बदलने एवं वैकल्पिक व्यवस्था पर अड़े रहे तो अर्जुन अवार्डी CO अनुज चौधरी ने हर हाल में कानून व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित कराने की बात की।
उसी क्रम में अर्जुन अवार्डी CO अनुज चौधरी ने ने मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों से शांति समिति की बैठक में कहा कि – ‘…मुस्लिम समुदाय के लोगों को सलाह है कि अगर उन्हें लगता है कि होली के रंग से वे अपवित्र हो जाएंगे, तो उन्हें तब तक घर के अंदर रहना चाहिए जब तक होली का उत्सव खत्म न हो जाए।’

AAP नेता संजय सिंह ने इसी पर CO अनुज को कहा ‘लफंडर’
