Saturday, October 25, 2025
Loading Live TV...

Latest News

Koderma Child Death:11 वर्षीय पिंटू कुमार पानी से भरे गड्ढे में मृत मिला

कोडरमा में 11 वर्षीय पिन्टू कुमार का शव पानी से भरे गड्ढे से बरामद। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी है।Koderma Child Death : कोडरमा थाना क्षेत्र के अम्बाटांड़ गांव में 11 वर्षीय छात्र पिन्टू कुमार का शव पानी से भरे गड्ढे से बरामद हुआ। मृतक अपने माता-पिता का सबसे बड़ा पुत्र और कक्षा छठी का छात्र था। घटना की जानकारी मधु देवी (माँ) ने दी। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे पिन्टू अपने फुफेरे भाई पियुष के साथ घर से बाहर निकला था। दोपहर तक जब बच्चा वापस नहीं आया...

बिहारियों के बहाने एनडीए पर हमलावर हुये लालू यादव,घोषणाओं को बताया सफेद झूठ और शर्मनाक

बिहारियों के बहाने एनडीए पर हमलावर हुये लालू यादव,घोषणाओं को बताया सफेद झूठ और शर्मनाक पटना : बिहार आने वाले प्रवासियों के बहाने एक बार फिर लालू प्रसाद यादव मोदी - नीतीश की NDA सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रवासियों द्वारा ट्रेनों में भेंड़ बकरियों की तरह सफर करने पर रेलवे की घोषणा पर सवाल उठाया है।रेलवे की घोषणा को बताया जुमला अपने सोशल मीडिया पोस्ट के बहाने सरकार पर हमला करते हुये लिखा है कि --- झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 𝟏𝟑,𝟏𝟗𝟖 ट्रेनों में से...

Jharkhand Education News: 1200 ज़रूरत-आधारित सहायक प्रोफेसरों की भर्ती रुकी , कॉलेजों में शिक्षकों की कमी

झारखंड के छह सरकारी विवि में 1200 Need-Based Assistant Professors की नियुक्ति पर नौ महीने से रोक, कॉलेजों में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित।Jharkhand Education News रांची: झारखंड के छह सरकारी विश्वविद्यालयों में 1200 Need-Based Assistant Professors की नियुक्ति प्रक्रिया पर नौ महीने से रोक लगी हुई है। यह रोक उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने फरवरी 2025 में प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद लगाई थी। हालांकि, विभाग ने पूरी प्रक्रिया की जांच कर रिपोर्ट जमा कर दी, लेकिन अब तक अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इस बीच, आवेदन शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थी नियुक्ति...

यूपी भाजपा के नए जिलाध्यक्षों को CM Yogi ने दी शुभकामनाएं…

“Efficient supply chain and cargo logistics service in Bihar and Jharkhand”
Advertisment

लखनऊ : यूपी भाजपा के नए जिलाध्यक्षों को CM Yogi ने दी शुभकामनाएं…। यूपी भाजपा में रविवार को घोषित जिलाध्यक्षों की नई सूची के बाद CM Yogi आदित्यनाथ ने भाजपा में संगठन से लेकर सत्ता तक में तारतम्यता को दर्शाते हुए तुरंत नए जिलाध्यक्षों को बधाई दी है।

नए जिलाध्यक्षों की घोषणा प्रदेश मुख्यालय से ही सीमित न रहकर हर सांगठनिक जिला मुख्यालय पर पूरे यूपी में की गई। इस घोषणा के दौरान हर सांगठनिक जिला मुख्यालय पर पार्टी के सभी प्रमुख जिम्मेदार एवं प्रदेश सरकार की ओर जिलों के लिए प्रभारी बनाए गए मंत्री भी मौजूद रहे।

बाद में CM Yogi आदित्यनाथ ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के जारी बधाई संदेश में कहा कि – ‘…उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी नवनियुक्त जिला एवं महानगर अध्यक्ष गण को हार्दिक बधाई!

…पूर्ण विश्वास है कि आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे और उ. प्र. में प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा एवं सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। …सभी को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं!’

गोरखपुर में जनार्दन तिवारी दोबारा जिलाध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अंतिम तौर पर तैयार सूची को सभी जिला कार्यलयों से रविवार अपराह्न इस सूची को सार्वजनिक किया। इसमें कुल 98 सांगठनिक जिलों में से 26 पर नए अध्यक्षों की घोषणा को रोक दिया गया है। यानि 26 जिला और महानगर इकाई के अध्यक्ष की घोषणा बाद में की जाएगी।

जारी हुई सूची में लोगों की निगाहें पू्र्वांचल के जिलों-महानगरों के जिलाध्यक्षों की घोषणा पर  थी और विशेषकर वाराणसी और गोरखपुर को लेकर। वाराणसी में PM Modi का संसदीय क्षेत्र होने के चलते तो गोरखपुर में यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ का पुराना राजनीतिक क्षेत्र होने के चलते।

भाजपा नेतृत्व ने वरिष्ठ भाजपा नेता जनार्दन तिवारी को दूसरी बार गोरखपुर के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। वह संगठनात्मक चुनाव में विजयी घोषित हुए है। पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय से उनके नाम की रविवार की दोपहर बाद घोषणा कर दी गई। वर्तमान में क्षेत्रीय मंत्री के पद पर कार्य कर रहे जनार्दन तिवारी युधिष्ठिर सिंह से कार्यभार ग्रहण करेंगे।

जिलाध्यक्ष पद के लिए युधिष्ठिर सिंह ने भी पर्चा भरा था। लेकिन लगातार दो बार अध्यक्ष पद पर रहने की चलते वह लड़ाई से बाहर हो गए। इसी तरह भाजपा के गोरखपुर महानगर महामंत्री देवेश श्रीवास्तव अब महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सम्हालेंगे।

भाजपा के बेनीगंज कार्यालय पर आज उनके नाम की घोषणा हो गई। वह अपना नया कार्यभार वर्तमान जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता से ग्रहण करेंगे। गोरखपुर में राजेश गुप्ता ने लगातार तीसरी बार महानगर अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा था। लगातार दो बार से अधिक बार अध्यक्ष न बनाये जाने के पार्टी के नियम के चलते उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया।

वाराणसी में भाजपा महानगर अध्यक्ष की घोषणा करते स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल।
वाराणसी में भाजपा महानगर अध्यक्ष की घोषणा करते स्टांप मंत्री रविंद्र जायसवाल।

वाराणसी में महानगर अध्यक्ष बने प्रदीप, जिलाध्यक्ष होल्ड

जारी सूची में वाराणसी पर सभी की निगाहें थी क्योंकि PM Modi का यहां संसदीय क्षेत्र भी है। बीते लोकसभा चुनाव में वाराणसी में PM Modi को जीत तो गए थे लेकिन मार्जिन कम हुआ जिससे सांगठनिक ढांचे में आई कमी पर सवाल उठा दिए।

बीते लोकसभा चुनाव भाजपा चंदौली सीट हार गई थी जिसमें वाराणसी जिला और महानगर सांगठनिक क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा आता है। इसी लेकर सस्पेंस बना हुआ था। अब वाराणसी में भाजपा के महानगर अध्यक्ष के तौर पर प्रदीप अग्रहरी के नाम की घोषणा हो चुकी है।

प्रदीप अग्रहरी साल 2014 से 2019 तक महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं और इन्हें संगठन के कुशल नेतृत्व के लिए जाना जाता है। बता दें कि वाराणसी में  इस पद के लिए कुल 78 लोगों ने आवेदन किया था और पुरूषोत्तम खंडेलवाल ने इनके नाम की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष पद के नाम को अभी घोषित नहीं किया गया था और अभी होल्ड पर रखा गया है।

वाराणसी के अलावा गाजीपुर में ओम प्रकाश राय, भदोही में दीपक मिश्रा, वाराणसी सटे जौनपुर के मछलीशहर में डॉ. अजय कुमार सिंह, सोनभद्र में नंदलाल गुप्ता, मऊ में रामाश्रय मौर्य, बलिया में संजय मिश्र और आजमगढ़ में ध्रुव सिंह को सांगठनिक जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

वाराणसी के सिगरा स्थित गुलाब बाग कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल और पर्यवेक्षक सुब्रत पाठक ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रदीप अग्रहरि के नाम की घोषणा की। जैसे ही उनके नाम का ऐलान हुआ, कार्यकर्ताओं ने ‘हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।

वाराणसी महानगर के अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद प्रदीप अग्रहरि ने कहा, “पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन को मज़बूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूं और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए पूरी शक्ति लगाऊं।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेंद्र राय, मीना चौबे, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, राहुल सिंह, आत्मा विशेश्वर, आलोक श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यूपी भाजपा ने जारी की नए जिलाध्यक्षों की सूची
यूपी भाजपा ने जारी की नए जिलाध्यक्षों की सूची

झारखंड के राज्यपाल के करीबियों को घोषित सूची में मिली तवज्जो

घोषित सूची में तमाम राजनीतिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए यूपी में भाजपा ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी है। बीते लोकसभा में भाजपा ने लगातार जीत का रिकार्ड बनाने वाले और झारखंड के मौजूदा राज्यपाल संतोष गंगवार को टिकट नहीं दिया था।

तब भाजपा में शीर्ष नेतृत्व ने उनकी मौन नाराजगी को साधने के लिए उनके करीबियों को संगठन की कमान सौंपी थी। चुनावों में उसका परिणाम भी सकारात्मक दिखा और बाद में भाजपा ने संतोष गंगवार को राज्यपाल के रूप में नई पारी शुरू करने का मौका दिया।

यहीं नहीं, जारी नए जिलाध्यक्षों की सूची में भी फिर से झारखंड के मौजूदा राज्यपाल  संतोष गंगवार के करीबियों को ही तजव्जो दिया गया है। राज्यपाल संतोष गंगवार के पुराने भरोसेमंद रहे अधीर सक्सेना को फिर से बरेली महानगर का अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह बरेली से सोमपाल शर्मा जिलाध्यक्ष और बदायूं से राजीव गुप्ता नए जिलाध्यक्ष बने हैं।

इसके अलावा अन्य जिलों में भी इसी तरह के अन्य समीकरणों का ध्यान रखा गया। यूपी की राजधानी लखनऊ में विजय मौर्य भाजपा जिलाध्यक्ष बने हैं, जबकि आनंद द्विवेदी महानगर अध्यक्ष बने हैं, जिन्हें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह का करीबी माना जाता है।

इसी तरह भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची में मेरठ से विवेक रस्तोगी, अमेठी से सुधांशु शुक्ला, फिरोजाबाद से सतीश दिवाकर, बुलंदशहर से विकास चौहान, हरदोई से अजीत सिंह बबन, कुशीनगर से दुर्गेश राय, उन्नाव से अनुराग अवस्थी, रामपुर से हरीश गंगवार, कासगंज से नीरज शर्मा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

यूपी भाजपा ने जारी की नए जिलाध्यक्षों की सूची
यूपी भाजपा ने जारी की नए जिलाध्यक्षों की सूची

नोएडा में महेश चौहान को भाजपा का महानगर अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है और गौतमबुद्धनगर जिले में अभिषेक शर्मा को जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। ललितपुर से हरीश चंद्र रावत, मैनपुरी से ममता राजपूत और मुरादाबाद से आकाश पाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

संतकबीरनगर में नीतू सिंह, महाराजगंज में अशोक उर्फ संजय पांडेय, बस्ती में विवेकानंद मिश्र, गाजियाबाद में चैनपाल सिंह को जिलाध्यक्ष और मयंक गोयल को महानगर अध्यक्ष, संभल में हरेंद्र चौधरी, बिजनौर में भूपेंद्र सिंह चौहान, मुजफ्फरनगर में सुधीर सैनी, सहारनपुर महानगर में शीतल विश्नोई को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

बहराइच से सर्वेश कठेरिया, मथुरा से राजू यादव, कन्नौज से वीर सिंह भदौरिया, कासगंज से नीरज शर्मा, रायबरेली से बुद्धिलाल, लालगंज से विनोद राजभर भाजपा के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं इटावा से अनूप गुप्ता, झांसी महानगर से प्रदीप पटेल को जिलाध्यक्ष बनाया है। आगरा में महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजकुमार गुप्ता को मिली है।

Related Posts

राजद नेत्री प्रतिमा कुशवाहा बीजेपी में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल...

राजद नेत्री प्रतिमा कुशवाहा बीजेपी में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दिलायी सदस्यता पटना :  बिहार विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है और इसी...

दानापुर में गरजे नीतीश : “फिर एक बार, एनडीए सरकार” के नारों...

दानापुर में गरजे नीतीश : “फिर एक बार, एनडीए सरकार” के नारों से गूंजा मैदान दानापुर, पटना: शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के साथ...

इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने वैशाली...

इंडिया गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने वैशाली की सभा में उमड़ी भीड़ के बहाने मोदी - नीतीश से पूछा सवाल पटना...
152,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
651,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel