PM आवास योजना में भारी गड़बड़ी, रिश्वतखोरी का खेल लगातार जारी

मोतिहारी : मोतिहारी में पीएम आवास योजना में भारी गड़बड़ी का मामला सामने आ रहा है और रिश्वतखोरी का खेल लगातार जारी है। मोतिहारी के चिरैया प्रखंड के आवास सहायक का रिश्वत लेने को लेकर ग्रामीणों के बीच में नाराजगी और ग्रामीणों द्वारा आवास सहायक को घेरने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सोना पंचायत के ग्रामीण आवास सहायक धर्मेंद्र कुमार का बताया जा रहा है। जिसमें एक वार्ड सदस्य से मिलकर खुलेआम वसूली करने की बात सामने आ रही है।

बताया जाता है अवैध वसूली को लेकर ग्रामीणों ने आवास सहायक को घेर कर जमकर हंगामा किया और मामले को ग्राम कचहरी के साथ-साथ स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी पत्र दिया है। इससे पहले भी कई आवास सहायकों पर रिश्वत लेने के मामले सामने आने पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई की है। एक बार फिर आवास सहायक का घूस लेने और आवास देने की आवाज में लाभ लेने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

यह भी पढ़े : शराब बेचने के लिए मना करने पर युवक की जमकर पिटाई…

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Museum Ranking 2026: दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम,...

 Bihar Museum Ranking 2026, पटना: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। पटना स्थित बिहार म्यूजियम को वर्ष...

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...