Advertisement
Advertisement

बैंकों में भर्ती, 5 दिवसीय कार्य सप्ताह सहित मांगों को लेकर 24-25 मार्च को हड़ताल

रांची: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी 24 और 25 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इस हड़ताल में सार्वजनिक, निजी, विदेशी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी शामिल होंगे।

यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि हड़ताल के पीछे मुख्य मांगें बैंकों में पर्याप्त भर्ती, सभी संवर्गों में स्थायी नियुक्ति, बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह, बैंक कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कर्मचारी व अधिकारी निदेशकों के रिक्त पद भरना हैं।

यूएफबीयू के नेता गौतम घोष ने बताया कि झारखंड में करीब 20 हजार बैंक कर्मचारी और अधिकारी इस हड़ताल में शामिल होंगे, जिससे अनुमानित 20 हजार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होगा। हालांकि, आम जनता को असुविधा न हो, इसके लिए सभी बैंक अपने एटीएम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध कराएंगे।

बैंकों में अवकाश से प्रभावित हो सकते हैं ग्राहक

मार्च के शेष 13 दिनों में छह दिन बैंक बंद रहेंगे। दो दिन हड़ताल के अलावा, दो रविवार, एक शनिवार और एक दिन ईद की छुट्टी रहेगी। इससे विशेष रूप से व्यापारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

यूनियन प्रतिनिधियों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे उनकी जायज मांगों का समर्थन करें ताकि बैंक कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार हो सके।

Commercial Advertisment

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...

Giridih Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले में 25 कंपनियों की भागीदारी,...

Giridih Rojgar Mela 2026: बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: देवघर में अवैध नेल पॉलिश...

Deoghar Illegal Nail Polish Factory Fire: नगर थाना क्षेत्र में देव संघ नवदुर्गा मंदिर के पीछे अवैध रूप से संचालित नेल पॉलिश फैक्ट्री में...