गिरिडीह : जंगल से बरामद हुआ महिला का अधजला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र से एक महिला की हत्या कर उसे जलाने का मामला प्रकाश में आया है. महिला का अधजला शव जमुआ थाना क्षेत्र में झारो नदी के पास जंगल से बरामद किया गया है. सूचना मिलने के बाद जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

शव की पहचान नहीं हो सकी है. घटना को कब और कैसे अंजाम दिया गया इस बात की जानकारी के लिए पुलिस हर संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि महिला को बहला फुसला कर जंगल लाया गया होगा और उसकी हत्या करने के बाद शव को आग के हवाले कर हत्यारे फरार हो गए होंगे.

घटनास्थल पर शव के आस पास खाना खाने वाला पत्तल और कुछ अन्य सामग्रियां भी फेंकी हुई पाई गई हैं. आशंका जताई जा रही है कि हत्यारे पिकनिक के बहाने महिला को जंगल में ले कर और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. हालांकि घटना कब की है, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है. जमुआ पुलिस भी इस मामले अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है. इधर घटना की सूचना के बाद खोरीमहुआ एसडीपीओ, जमुआ इंस्पेक्टर दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि किसी ग्रामीण की नज़र सुबह जब शव पर पड़ी तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई.

रिपोर्ट : आशुतोष

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...