Advertisement
Advertisement

Ranchi : ‘ऑपरेशन डंप क्लीन’ के तहत जल्द हो जाएगा खात्मा-डीजीपी का बड़ा ऐलान…

Ranchi : चाईबासा में अब वांटेड और ईनामी नक्सलियो को मांद से निकालने के लिए ‘ऑपरेशन डंप क्लीन’ चलाया जा रहा है। कोल्हान के जंगलों में डंप किए हुए अपने हथियार और गोला बारूद के बल पर पुलिस के साथ मुकाबला करने में लगे नक्सलियों की हालत अब ऐसी हो गई हैं कि नक्सली पुलिस से मुकाबला करने में बैकफुट पर है। वही सुरक्षा बल के जवान उनके डंप पड़े हथियारों और गोला बारूद को खोज-खोज कर नष्ट करने में लगे है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : एक ही एटीएम पर तीसरी बार चोरी की वारदात, एटीएम काटकर लाखों उड़ा ले गए चोर… 

बाकी बचे नक्सली अब पुलिस की गिरफ्त से दूर नहीं

कोल्हान के घने जंगलों में कुख्यात नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा,अनमोल ,असीम मंडल, अजय महतो, सगेन अंगरिया और जयकांत अपना डेरा डाले हुए है। मिसिर बेसरा, अनमोल और असीम मंडल पर सरकार ने एक-एक करोड़ का इनाम भी रखा हुआ है। लेकिन ये पुलिस गिरफ्त से दूर है। ये नक्सलियो का एकमात्र बड़ा और खूंखार दस्ता है जो पुलिस से अब तक बचने में कामयाब रहा है।

कूू 22Scope News

ये भी पढ़ें- Dhanbad : इस विवाद में भिड़ गए दो पक्ष कि चल गया लाठी-डंडा, दो हो गए गंभीर… 

इनामी नक्सलियो का यह दस्ता झारखंड पुलिस और केंद्रीय बलों का प्राइम टारगेट बना हुआ है। यही वजह से है की इनके खात्मे के लिए पुलिस एक विशेष रणनीति के तहत काम कर रही है। इसके लिए ऑपरेशन डंप क्लीन चला रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कोल्हान, पोड़ाहाट और सारंडा क्षेत्र नक्सलियों के द्वारा जगह-जगह लगाए गए आईईडी बमों को निष्क्रिय करना और उनके डंप हथियार को खोजना है। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि नक्सलियों के हथियार गोला बारूद को नष्ट करके उन्हें बिल्कुल पंगु बना दिया जाए ताकि वह अपने मांद से बाहर निकले।

ये भी पढ़ें-Dhanbad : दो बच्चों की मां को हुआ प्यार, हो गई फरार, फिर प्रेमी ने पति पर कर दिया चाकू से वार… 

अभियान के दौरान कई हथियार और गोला बारूद बरामद

ऑपरेशन डंप क्लीन के दौरान कोल्हान क्षेत्र से पिछले 60 दिनों के भीतर सुरक्षा बलों को मिली है बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन के तहत पुलिस से लूटे हुए 04 हथियार, कंट्री मेड हथियार 13,  700 कारतूस बरामद और अब तक 40 आईईडी बम बरामद किया है।

ये भी पढ़ें- Ranchi Firing : कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर फायरिंग मामले में 6 धराए, ये निकला मास्टरमाइंड… 

नक्सलियो के द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में हथियार, गोला-बारूद छुपाकर रखने के मामले में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक पुराने नक्सल डम्प से बरामद किया गया। वही इसके साथ ही उनके राशन और कपड़े पर भी पुलिस का पहरा है। जिससे इनके खिलाफ कार्रवाई हो सके।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh Danuwa Accident : दनुआ घाटी में दर्दनाक सड़क हादसा, तीन वाहनों में भीषण टक्कर, एक की मौत दो के कटे पैर और… 

Ranchi : अब पुलिस फ्रंट फुट पर खेल रही है-डीजीपी

डीजीपी अनुराग गुप्ता के अनुसार अब नक्सली संगठन के पास हथियार न के बराबर रह गए है। डीजीपी के अनुसार इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन चला कर जब पुलिस नक्सली दस्ते के पास पहुंच रही है तभी वे अपनी जान बचाने के लिए फायरिंग कर पा रहे हैं अन्यथा उनकी इतनी शक्ति नहीं बची है कि वह पुलिस पर हमला करें। डीजीपी के अनुसार 20 साल पहले पुलिस डिफेंसिव रहती थी लेकिन अब समय बदल चुका है अब पुलिस फ्रंट फुट पर खेल रही है और जल्द ही नक्सलियों का सफाया होगा।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

 

Commercial Advertisment

Kamya Mishra JDU Entry: क्या JDU में शामिल होंगी पूर्व IPS...

Kamya Mishra JDU Entry, पटना: बिहार की राजनीति में पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। JDU के वरिष्ठ नेता...

Bihar Groundwater Recharge Project: भू-जल पुनर्भरण के लिए इंजेक्शन वेल तकनीक...

Bihar Groundwater Recharge Project, पटना: बिहार में गहरे भू-जल स्तर के संरक्षण और जल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने एक...

Bihar Police Promotion 2026: बिहार पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 9,187...

Bihar Police Promotion 2026, पटना: बिहार पुलिस और गृह विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बड़ी संख्या में प्रोन्नति दी गई है। राज्य सरकार...