Advertisment

देवर-भाभी को गोली मारने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध सामान बरामद

सासाराम : खबर सासाराम से है जहां कल बुधवार को मुफस्सिल थाना के मदैनी में भूमि विवाद में एक महिला सहित दो लोगों को गोली मारी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से एक लाइसेंसी दोनाली बंदूक और 18 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। पुलिस ने अंचलाधिकारी के मौजूदगी में लाइसेंस हथियार को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि कल दिनदहाड़े गोतिया-पट्टेदार के जमीन के विवाद में फायरिंग कर दी गई थी। जिसमें देवर और भाभी को गोली लग गई थी।

जमीन के बंटवारे का पुराना विवाद है – SDPO-2 कुमार वैभव

एसडीपीओ-2 कुमार वैभव ने बताया कि जमीन के बंटवारे का पुराना विवाद है। दोनों पक्ष में पहले से ही मुकदमा बाजी चल रही है। ऐसे में एक पक्ष ने अपने लाइसेंसी हथियार से दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें दो लोगों को गोली लगी है। घायल वीरेंद्र सिंह और उसकी भाभी बेबी देवी का इलाज चल रहा है। वहीं मामले में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह भी पढ़े : महिला हत्या का खुलासा, मृतक के पति इदरीश अंसारी गिरफ्तार…

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Khunti  Mob Violence: बकरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर...

खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों की बेरहमी से पिटाई की। एक युवक की मौत...

Air Fare Update: घरेलू उड़ानों का औसत किराया 20.5% बढ़ा, सरकार...

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि जून 2026 में 72 घरेलू रूट्स पर औसत हवाई किराया मार्च 2025 की तुलना में 20.5% बढ़...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को CID का समन, भर्ती...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को समन जारी किया है। टीडीपीएल को टेंडर देने, ओएमआर हेराफेरी और...