महिला हत्या का खुलासा, मृतक के पति इदरीश अंसारी गिरफ्तार

सासाराम : खबर रोहतास जिला से है जहां अमझोर थाना क्षेत्र के सरैया में 17 मार्च को जिस महिला का शव नाले से बरामद हुआ था। उस मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मृतक अकलीमन खातून के पति इदरीश अंसारी को गिरफ्तार किया है। रोहतास के एसपी रौशन कुमार ने बताया कि 13 मार्च 2025 को ही इदरीश अंसारी ने अपनी दूसरी पत्नी अकलीमन खातून की हत्या कर उसके शव को मंदिर के पास नाले में फेंक दिया था। चार दिनों के बाद महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।

अकलीमन खातून ने हाल ही में एक जमीन बेची थी – SP

एसपी ने बताया कि अकलीमन खातून ने हाल ही में एक जमीन बेची थी और उस जमीन बेचने से प्राप्त पांच लाख रुपए अपने बहन के पुत्र को दे दी थी। जिससे उसका पति इदरीश अंसारी काफी नाराज हो गया था। इसी खुन्नस में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इदरीश अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े : डंपर ने पिकअप में मारी टक्कर, चार लोग घायल…

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: हाथी माधुरी की कोल्हापुर वापसी का रास्ता...

Madhuri Elephant Kolhapur Return: करीब एक साल बाद हथिनी माधुरी के अपने पुराने ठिकाने नंदनी मठ, कोल्हापुर लौटने का रास्ता साफ हो गया है।...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से शुरू...

Seva Sankalp Abhiyan Bihar 2026: बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार...