ओपन थियेटर का कार्य लटका, कलाकारों के उम्मीदों पर फिरा पानी

हजारीबागः झील परिसर में पर्यटन विभाग रांची झारखण्ड सरकार के द्वारा स्थानीय कलाकारों और युवाओं के मनोरंजन के लिये ओपन एयर एम्पीथियेटर का निर्माण करवा रही थी, जिसका शिलान्यास 2017 में तत्तकालीन राज्य सरकार के द्वारा किया गया था परंतु इसका निर्माण अधूरा पड़ा है. इस ओपन थियेटर के अधूरे निर्माण के बारे में न्यूज 22 स्कोप को पता चला की फंड की कमी से काम को अधूरा छोड़ दिया गया है. इस बारे में स्थानीय कलाकारों ने बताया कि इसके निर्माण से कलाकारों को एक उच्चस्तरीय प्लेटफार्म मिलेगा, जिससे वह अपनी कला में परांगत होकर राज्य का नाम उंचा कर सकेंगे.

फंड की कमी के कारण लटका निर्माण कार्य

हजारीबाग आर्ट एन्ड कल्चर के सचिव ने बताया की यहां के लोकल कलाकारों के लिए ये बहुत बड़ा प्लेटफार्म था परंतु इसके निर्माण नहीं होने से हमलोगों के उम्मीद पर पानी फिर गया. वहीं ओपन थियेटर के बारे में हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि फंड नहीं होने से कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया है. जल्द ही विभाग से बात कर काम पूरा कराया जायेगा. बहरहाल देखने वाली बात होगी की इस अधूरे ओपन थियेटर के निर्माण कार्य को कब पूरा किया जायेगा.

रिपोर्ट- आशीष

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...