Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

मेदिनीनगर केंद्रीय कारा के कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत

पलामू : केंद्रीय कारा के एक बंदी की मौत मंगलवार को इलाज के दौरान हो गई. वो पिछले 23 दिनों से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल के कैदी वार्ड में भर्ती था. मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. कैदी अरविंद कुमार गुप्ता चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ का रहने वाला था. अरविंद कुमार 2014 से पलामू सेंट्रल जेल में बंद था.साल 2014 में अरविंद कुमार की पत्नी की हत्या हुई थी. जिसके करीब एक सप्ताह बाद उसका शव बरामद हुआ था. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए अरविंद कुमार को आरोपी बनाया था. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. पलामू सेंट्रल जेल के अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि अरविंद कुमार काफी दिनों से बीमार था. उसे इलाज के लिए रिम्स और रिनपास भी भेजा गया था. वहां से इलाज करवाकर अरविंद पलामू लौटा था. पांच दिसंबर को तबीयत खराब होने के बाद उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भारती कराया गया जहाँ उसका इलाज़ डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा था. इलाज़ के दौरान ही मंगलवार को उसकी मौत हो गई.
जेल अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि अरविन्द कुमार कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार था. उसने बताया की अरविन्द का इलाज जेल में काफी दिनों से चल रहा था पर मंगलवार को इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गयी है. मेडिकल टीम शव का पोस्टमार्टम करेगी. परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन MMCH पंहुचे. पत्नी के हत्या के आरोप से पहले भी अरविंद एक आपराधिक मामले में जेल जा चुका था.

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...