मुफ्त में नहीं दी Ice Cream तो मुंह में हथियार घुसा मार दी गोली, थाना से महज...
Google पर 22Scope चुनेंभागलपुर: बिहार में करीब करीब प्रतिदिन हत्या और लूट जैसी वारदातें घट रही है और पुलिस की सारी कोशिशें नाकाम होती दिख रही है। हालांकि मुख्यमंत्री ने बिहार पुलिस को अपराधियों से निपटने के लिए खुली छूट दे दी है बावजूद इसके राज्य में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला सामने आया है भागलपुर से जहां थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर बदमाश ने एक आइसक्रीम (Ice Cream) बेचने वाले के मुंह में हथियार घुसा कर गोली मार दी। आइसक्रीम विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बदमाश आराम से मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फ़ैल गई।
यह भी पढ़ें – BSEB आज जारी करेगा इंटर का रिजल्ट, यहां देख सकते हैं छात्र…
मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर के लोदीपुर थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर जिछो पोखर के समीप श्रीमद्भागवत कथा चल रहा है। कथास्थल के समीप एक Ice Cream विक्रेता सरधो निवासी दुखन तांती अपना ठेला लगाये हुए था। इसी बीच एक बदमाश ने उससे मुफ्त में Ice Cream की मांग की और आइसक्रीम नहीं देने पर उसके मुंह में हथियार घुसा गोली मार दी। गोली लगने से Ice Cream विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोली उसके मुंह में फंस गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई जबकि हत्यारोपी आराम से मौके से फरार हो गया।
Ice Cream बेच करता था परिवार का भरण पोषण
आननफानन में लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया। मृतक की मां ने बताया कि उनकी किसी कोई दुश्मनी नहीं है, बेटा Ice Cream बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद जबतक हमलोग पहंचे तब तक लोगों ने उसके शव को अस्पताल पहुंचा दिया।
वहीं थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर हत्या की वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटनास्थल के समीप सड़क जाम कर हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए जिसे पुलिस कर्मियों ने समझा बुझा कर शांत करवाया।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- आज दिल्ली में जुटेंगे बिहार Congress के सभी नेता, बिहार चुनाव को लेकर….
Highlights


















